Political

क्या यह विवादित चित्र वाकई में नेहरु परिवार के हैं ? जानिये सच |

फेसबुक मे काफ़ी वाइरल होती एक पोस्ट मे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु और उनके परिवार के सदस्यों की खिंची गयी तस्वीरें बड़े ही विवादित स्थिति दर्शाते हैं | चित्र को इस प्रकार दर्शाया गया है जिससे कि यह लगे कि नेहरु और उनके परिवार के सदस्यों का चरित्र शंकास्पद है | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

हमने तथ्यों की जांच इन तस्वीरों को एक एक कर  गूगल रिवर्स इमेज एवं यांडेक्स मे ढूंढकर की | संशोधन में हमें dailyhunt नामक एक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित नेहरु के कई दुर्लभ चित्र मिले, जिनमे से कई चित्र उपरोक्त चित्र से मिलते-जुलते भी है | आइये देखते हैं इन तस्वीरों को किस स्थिति में खिंचा गया है |

  • नेहरु एक महिला के साथ |

यह तस्वीर होमाई व्यरावल्ला ने उत्तराखंड के नंदादेवी जाने वाली पहले BOAC (British Overseas Airways Corporation) जेट प्लेन में खिंची थी | ४५ मिनट की इस यात्रा में नेहरू भारत के तत्कालीन डेप्युटी हाई कमीशनर की पत्नी सिमोन के लिए सिगरेट जला कर दे रहे थे |

ThehinduPost | ArchivedLink

  • नेहरु के गाल पर चुम्बन करती महिलाएं |

१९५५ में जब नेहरु लन्दन गए थें, यह तस्वीर तब खिंची गयी थी | पहले चित्र मे दिखाई देने वाली महिला उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित हैं और दुसरे चित्र मे दिखाई देने वाली महिला उनकी भतीजी नयनतारा सेहगल है | दोनों चित्र एक ही यात्रा के दौरान खिंचे गए थे |

NewsclickPost | ArchivedLink

YoutubeVideo

  • नेहरु से गले मिलती हुई महिला |

इन तस्वीरों मे भी नेहरु अपनी बहन विजयलक्ष्मी पंडित के गले लग रहें है |

  • नेहरु लेडी एडविना माउंटबैटन के साथ |

लोर्ड लुईस और एडविना माउंटबैटन के साथ नेहरु हंसी-मज़ाक करते हुए |

DailyhuntPost | ArchivedLink

  • नेहरु एक महिला के साथ |

नेहरु अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जाकेलिन कैनेडी के साथ |

  • नेहरु लेडी एडविना का चुम्बन लेने की कोशिश करते हुए |

यह चित्र “ड्राइंग द लाइन’ नामक एक नाटक का है | इस नाटक में लूसी ब्लैक ने लेडी माउंटबैटन का किरदार और सिलस कार्सन ने नेहरु का किरदार निभाया है |

  • नेहरु एक महिला के साथ |

नेहरु दिल्ली में मृणालिनी साराभाई को उनके नृत्य कार्यक्रम के बाद बधाई देते हुए |

IndianexpressPost | ArchivedLink

  • सोनिया गाँधी बिकिनी पहने |

यह तस्वीर जेम्स बांड की फिल्म ‘डॉ. नो’ की किरदारा उर्सुला अन्द्रेस की है |

Moviestore | ArchivedLink

  • सोनिया गाँधी मालदीव के राष्ट्रपती मौमून अब्दुल गयूम के गोदी में बैठी हुई |

२९ मार्च २००५ को सोनिया गाँधी मालदीव के तीसरे राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम से दिल्ली में मिली थी | gettyimages पर मौजूद असली तस्वीर को फोटोशोप किया गया है |

Gettyimages | ArchivedLink

  • नेहरु तीन महिलाओं के साथ |

नेहरु अपनी बहन विजयलक्ष्मी पंडित, लेडी एडविना माउंटबैटन और उनकी बेटी पामेला माउंटबैटन के साथ वाईसरॉय के पहले गार्डन पार्टी में बैठें हैं |  

GoogleBooks | ArchivedLink

  • राहुल गांधी एक लड़की के साथ |

राहुल गांधी ने १ नवम्बर २०१७ को गुजरात के भरूच में रोड शो किया | इस दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल की १०वीं की एक छात्रा, मंतशा इब्राहिम सेठ, सैकड़ों की भीड़ को चीरते हुए राहुल संग सेल्फी लेने के लिए उनकी वैन पर चढ़ गई |

AmarujalaPost | ArchivedLink

निष्कर्ष : ग़लत

तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट में दर्शाये गये नेहरु परिवार के तस्वीरों को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया हैं और किया गया दावा ग़लत हैं | उपरोक्त पोस्ट में कुछ तस्वीरों को फोटोशोप का इस्तेमाल करके बदला गया है और कुछ तस्वीरों को ग़लत तरीके से दर्शाया गया है |

Title:क्या यह विवादित चित्र वाकई में नेहरु परिवार के हैं ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

18 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

3 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

3 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago