रिश्तेदारों द्वारा रूसी महिला पर हमला करने का वीडियो गलत सांप्रदायिक एंगल से वायरल…

False Political

वायरल घटना जुलाई 2021 में रूस के क्रास्नोडार में हुई थी। वीडियो में दिख रही महिला इस्लाम क्रीमियन जिप्सी समुदाय की है। जब वह अपने यूक्रेनी प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर रही थी, तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक द्वारा एक लड़की को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक विदेश में अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड की पिटाई कर रहा है। वीडियो शेयर करते हुए हिंदू लड़कियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- मित्रो अब सिर्फ भारत में ही नही बल्की विदेशों में भी गर्व के साथ सेक्यूलर हरामखोर हिन्दुओं की बेटी अपने जेहादि आशिक अब्दुल से मार खा रही हैं, कितना प्यार से मार खा रही है देखो देखो, इसी को बोलते है लव जेहाद…सूटकेस में भी कल पैक हो जाएगी परतुं आशिकी खत्म नही होना चाहिए, 🤔 @टॉप फ़ैन सनातन वैदिक दर्शन।

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो की खबर हमें एक LIFE नाम के वेबसाइट पर मिली। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जुलाई 2021 में रूसी शहर क्रास्नोडार में हुई थी।

प्रकाशत खबर में रुसिएन भाषा में जानकारी दी गई है कि – क्रास्नोडार एक लड़की इंटरनेट पर यूक्रेन के एक लड़के से मिली और उसे प्यार हो गया। लड़की उसके पास भागकर शादी करना चाहती थी। जब भागने की बात लड़की के घर वालों को पताचला तो उसके रिश्तेदारों ने उसे बेरहमी से पीटा। ये वीडियो उसी का है।

खबर के अनुसार लड़की को उसके चचेरा भाई ने पीटा था।

इसके अलावा वायरल वीडियो अन्य रूसी मीडिया रिपोर्ट्स हमें यहां और यहां पर मिली। जिनमें इस घटना को कवर किया गया था। खबरों के अनुसार यह घटना रूसी शहर क्रास्नोडार का है।

इस्लाम को मानने वाले क्रीमियन जिप्सी समुदाय की महिला ने अपने यूक्रेनी प्रेमी के साथ भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की मदद से उसके परिवार ने उसे ढूंढ लिया और भागने की कोशिश करते समय उस पर पैसे चुराने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मार पीट की।

वहीं पिकाबू (आर्काइव) नाम के एक रूसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रही महिला इंटरनेट पर यूक्रेन के एक लड़के से मिली और उससे प्यार करने लगी। लड़की अपने प्रेमी के पास भाग जाना चाहती थी लेकिन वह भाग नहीं पाई। भागने की बात लड़की के घर वालों को पताचला तो उसके रिश्तेदारों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसे लात मारने और थप्पड़ मारने वाले लोग उसके परिवार के सदस्य हैं।

पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो को पीड़िता के एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पेज पर @insta.diva.shop नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल घटना के बारे में लिखा गया है। और घटना के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। यह अकाउंट रूस की एंजेलिना नाम की एक महिला का था। यह महिला वास्तव में पीड़िता की करीबी दोस्त थी।

स्ष्टीकरण के लिए हमने एंजेलिना से इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। एंजेलिना ने हमें स्पष्ट किया कि महिला और उसका प्रेमी दोनों ही क्रीमियन जिप्सी थे, जो एक ही धर्म से थे। यह घटना काफी पुरानी है। लड़की को पीटने वाले उसके परिवार के सदस्य ही थे। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

कोन है क्रीमियन जिप्सी समुदाय- 

क्रीमियन जिप्सी मुस्लिम रोमा का एक उप-जातीय समूह है जो क्रीमियन टाटर्स में इस हद तक घुलमिल गया है कि उन्हें अक्सर क्रीमियन टाटर्स का चौथा उपसमूह माना जाता है।वर्तमान में, वे रूस सहित पूर्व सोवियत संघ के कई देशों में रहते हैं। क्रीमियन रोमा पारंपरिक रूप से इस्लाम का पालन करते हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, एक मुस्लिम व्यक्ति अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड की पिटाई करने के दावे से वायरल वीडियो फर्जी है। यह घटना जुलाई 2021 में रूस के क्रास्नोडार में हुई थी। वीडियो में दिख रही महिला इस्लाम को मानने वाले क्रीमियन जिप्सी समुदाय की सदस्य है। जब वह अपने यूक्रेनी प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर रही थी, तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की।

Avatar

Title:रिश्तेदारों द्वारा रूसी महिला पर हमला करने का वीडियो गलत सांप्रदायिक एंगल से वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: False