Political

भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र हैं और इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है! वीडियो में हिन्दू सेना के संत युवराज को देखा जा सकता है |

१ अक्टूबर २०१९ को “जसबीर सांधू” नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया,जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “B.j.p. विधायक अनिल उपाध्याय की इस बयान पर क्या कहेगे मोदी जी, इन video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके” | इस वीडियो में हम कथित भाजपा विधायक को भाजपा व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध कुछ बयान देते हुए सुन सकते है | इस २ मिनट ५३ सेकंड के वीडियो में हम इन्हें मध्य प्रदेश भाजपा के सदस्यों को आतंकवादी और पुलवामा हमले से जुड़े हुए रहने का दावा करते हुए सुन सकते है | साथ ही वे यह भी आरोप लगाते है कि देश में सारे सांप्रदायिक हिंसा और दंगे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गयी साजिश है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में हम भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय को भाजपा विरोधी बयान देते हुए सुन सकते है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह वीडियो १३५ प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुका था| 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे कीफ्रेम्स में तोडा व यांदेक्स रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके परिणाम से हमें २४ मार्च २०१९ को दिल्ली न्यूज़ लाइव द्वारा अपलोड किया गया वीडियो मिला, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “सारे दंगों की साज़िशकर्ता मोदी और शाह नहीं निकले तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार Sant Yuvraj Hindu Sena” | यह वीडियो १७ मिनट ५७ सेकंड का है | इस वीडियो में ५ मिनट ५५ सेकंड से हम वायरल वीडियो में दिखाए गए अंश को देख सकते है | इसका यह मतलब होता है कि लगभग १८ मिनट के वीडियो से २ मिनट का अंश काटकर सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है |

इस वीडियो को अगर शुरुआत से देखा जाये तो हम इंटरव्यू लेने वाली एंकर को इस व्यक्ति का परिचय देते हुए सुन सकते है | वे कहती है कि “आज हमारे साथ मौजूद है संत युवराज, जो की हिन्दू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष है और हिन्दू आर्मी से भी जुड़े हुए है |”

इसके पश्चात हमने गूगल पर संत युवराज के बारें में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की, परिणाम से हमें Ds4 News द्वारा प्रकाशित एक वीडियो मिला, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “संत युवराज राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सेना” | इस वीडियो में भी हम वायरल वीडियो में दिखाए गये व्यक्ति को देख सकते है |

इसके बाद हमने अनिल उपाध्याय नामक कथित भाजपा विधायक के बारे में गूगल पर सर्च किया परिणाम में हमें MyNeta.info  वेबसाइट का लिंक मिला | हमने MyNeta डेटाबेस पर खोजा तो पाया की अनिल उपाध्याय नाम का कोई भाजपा विधायक नहीं है | इसी नाम से दो व्यक्तियों का प्रोफाइल हमें मिला | पहला- जोधपुर के एक बीएसपी नेता डॉ अनिल उपाध्याय, जिन्होंने २०१८ में राजस्थान से चुनाव लड़ा | दूसरा प्रोफाइल लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय, जिन्होंने २००७  और २०१२ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था | लेकिन इनमें से कोई भाजपा नेता नहीं है |

आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | विडियो में दिखाए गए व्यक्ति का नाम संत युवराज है और उनका भाजपा से कोई नाता नहीं है | भाजपा पार्टी में अनिल उपाध्याय नामक कोई विधायक नहीं है | इस विडियो को भ्रामक तरीके से भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से साझा किया जा रहा है यह कहकर की वह मोदी जी के विरुद्ध बयान दे रहे है |

२०१९ के लोक सभा चुनाव के दौरान हमें ऐसे कई वीडियो मिले जो कि कांग्रेस या भाजपा के विरुद्ध विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से गलत व भ्रामक अफवाह के रूप में फैलाये जा रहे थे | 

इन फैक्ट चेक को आप निचे पढ़ सकते है |

Read- क्या मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक अनिल उपाध्याय हुये मोदी जी के मुरीद?

Read- क्या भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय दलित लड़कों को पीट रहे है?

Read- FACT CHECK: भाजपच्या अनिल उपाध्याय यांनी खरंच मतदान केंद्राचा ताबा घेतला होता का?

Title:भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र हैं और इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है! वीडियो में हिन्दू सेना के संत युवराज को देखा जा सकता है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

मनीषा डेथ केस में प्रदर्शन से जोड़ कर 2 महीने पहले हुए एक हादसे का वीडियो, भ्रामक दावे से वायरल….

वायरल वीडियो का मनीषा केस से कोई संबंध नहीं है, यह लोहारू के एसडीएम मनोज…

10 hours ago

एक पुरानी किडनैपिंग का वीडियो भारत की हालिया घटना के रूप में भ्रामक दावे से वायरल…

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हुए एक पुराने अपहरण के वीडियो को गलत तरीके से…

10 hours ago

अरविंद केजरीवाल के थप्पड़ कांड पर मनोज तिवारी का 6 साल पुराना बयान, रेखा गुप्ता पर हुए हालिया हमले से जोड़ कर वायरल…

मनोज तिवारी का दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को स्क्रिप्टेड बताने का…

10 hours ago

तेजस्वी यादव का पुराना वीडियो एडिट करके वोटर अधिकार यात्रा से जोड़कर वायरल…

आगामी बिहार चुनाव से पहले, कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’…

23 hours ago

कंगना रनौत ने ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग पर नहीं किया  हमला, एडिटेड है वायरल वीडियो…

मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

23 hours ago

ओडिशा के रथ यात्रा रैली का वीडियो बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का बताकर वायरल…

17 अगस्त 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने…

2 days ago