Political

जे. पी. नड्डा का “देश में दो संविधान न चलाने देने” का बयान गलत संदर्भ के साथ वायरल; पढ़िए सच

इस वीडियो में पूरा कथन नहीं किया हुआ है। वर्ष 1951 में भारतीय जानता पार्टी थी, परंतु तब पार्टी का नाम भारतीय जनसंघ था।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के भाषण का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें कहते हुये सुन सकते है कि “भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है जिसने 1951-52 में यह कहा था कि एक देश में दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे।“

इस वीडियो को शेयर कर यूज़र्स जे. पी. नड्डा का मज़ाक उड़ाते हुए दावा कर रहे है कि उन्हें ये भी नहीं पता कि भारतीय जनता पार्टी का निर्माण 1980 में हुआ था।

वायरल हो रहे पोस्ट को शेयर कर यूज़र ने लिखा है, “झूठ का अड्डा, जेपी नड्डा। इन्हें ये भी नहीं पता की भाजपा का गठन कब हुआ? राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं भाजपा के।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इसकी सच्चाई जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया और जे. पी. नड्डा के भाषण के मूल वीडियो को खोजने की कोशिश की। परिणाम में हमें 16 अक्टूबर को उनकी सभा का लाइव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। 

उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने रामलीला मैदान, नई दिल्ली में पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें आप 20.51 मिनट से आगे तक वायरल क्लिप को देख सकते है।

इसमें आप उन्हें कहते हुये सुन सकते है कि, “भाजपा की शुरुआत भारतीय जनसंघ के रूप में 1950 के दशक में हुई। सारी पार्टियों के अचार बदल गये, विचार बदल गये, तौर तरिका बदल गया, सोच का तरिका बदल गया। सोशियलिस्ट, सोशियलिस्ट नहीं रहे। कम्युनिस्ट, कम्युनिस्ट नहीं रहे और इंडियन नेशनल कांग्रेस न इंडियन रह गयी, न नेशनल रह गयी और न ही कांग्रेस रह गयी। भाई बहन की पार्टी बनकर रह गयी है।“

आप देख सकते है कि इसमें जे.पी नड्डा कह रहे है कि भाजपा कि उत्पत्ती 1950-51 भारतीय जनसंघ के रूप में हुई थी। इसका मतलब यह है कि उस समय भाजपा का नाम भारतीय जनसंघ था। उसके बाद वर्ष 1977 में उसे जनता पार्टी का नाम दिया गया। और फिर 1980 में पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी रखा गया। इससे हम कह सकते है कि जे. पी. नड्डा ने अपने भाषण में  भाजपा के निर्माण की तारीख गलत नहीं बतायी है।

आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और मूल वीडियो में अंतर देख सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो में पूरा बात नहीं बतायी गयी है। दरअसल 1951 में भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनसंघ के नाम से जाना जाता था। और फिर 1980 पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी हुआ।

Title:जे. पी. नड्डा का “देश में दो संविधान न चलाने देने” का बयान गलत संदर्भ के साथ वायरल।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

6 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

6 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago