CLIPPED VIDEO: क्या भाजपा नेता ने कहा कि महाराणा प्रताप के पिता भाजपा के कार्यकर्ता थे?

False Political

इस वीडियो को काटकर शेयर किया जा रहा है। इसमे दिख रहा शख्स भाजपा नेता नहीं, बल्की कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा है। 

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक शख्स को यह कहते हुये सुन सकते है कि महाराणा प्रताप के पिताजी भाजपा के कार्यकर्ता थे। दावा किया जा रहा है कि इसमें दिख रहा शख्स भाजपा नेता है। और उसने बोला है कि महाराणा प्रताप के पिता भाजपा के कार्यकर्ता थे।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “महाराणा प्रताप जी के पिताजी BJP के कार्यकर्ता थे, आखिर ऐसे नमूने भाजपा वाले लाते किस ग्रह से है।“ 

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जब हमने इस वीडियो को देखा, हमें वहाँ “मेवाड़ न्यूज़ 86” लिखा हुआ मिला। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसको ध्यान में रखते हुये हमने यूट्यूब पर मेवाड़ न्यूज़ 86 के चैनल की खोज की। उसके बाद हमें इसका मूल वीडियो 29 दिसंबर 2021 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इसमें दिख रहा शख्स कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा है। 

आर्काइव लिंक

इसमें आप 1.29 मिनट से आगे तक देख सकते हो कि रघुवीर मीणा कह रहे कि सतीश पुनिया, जो भाजपा के अध्यक्ष है, ये महाराणा प्रताप को जनता के सामने ऐसे पेश करते है जैसे महाराणा प्रताप के पिताजी भाजपा के कार्यकर्ता थे। 

इससे हम कह सकते है कि वायरल वीडियो अधूरा है और उसे काटकर वायरल किया जा रहा है। उसमें रघुवीर मीणा की पूरी बात नहीं बतायी गयी है। आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और मूल वीडियो के बीच अंतर देख सकते है।

इसके बाद हमने इस बात की पुष्टि की कि रघुवीर मीणा कांग्रेस नेता है या नहीं। हमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी मिली कि रघुवीर मीणा कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य है। 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया दावा गलत है। इस वीडियो क्लिप कर शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा शख्स भाजपा नेता नहीं है, कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा है।

Avatar

Title:CLIPPED VIDEO: क्या भाजपा नेता ने कहा कि महाराणा प्रताप के पिता भाजपा के कार्यकर्ता थे?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal  

Result: False