Missing Context

क्या तेलंगाना में कलेक्टर के दफ्तर का उद्घाटन कुरान पढ़कर किया गया?

यह वीडियो अधूरा शेयर किया जा रहा है। इसके मूल वीडियो में कुरान के साथ- साथ दूसरे धर्म की प्रार्थना भी की गयी। 

इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को देख सकते है। उनके साथ वहाँ और भी कई लोग मौजूद है। इसमें आप यह भी देख सकते है कि एक मौलवी कुरान की आयत पढ़ रहे है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना में कलेक्टर के दफ्तर का उद्घाटन कुरान पढ़कर किया जा रहा है। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “तेलंगाना में कलेक्टर के दफ्तर का उद्घाटन हो रहा है। सेकुलरवाद।”

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें T News Telugu के चैनल पर 4 जून को इसका मूल वीडियो प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि के. चंद्रशेखर राव ने निर्मल जिले के कलेक्टर के दफ्तर का उद्घाटन किया। इस वीडियो में आप देख सकते है कि पहले दो मौलवियों ने कुरान की आयत पढ़ी, फिर एक पादरी ने प्रार्थना की और फिर हिंदू पुजारी ने प्रार्थना की। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि उद्घाटन समारोह में सभी धर्मों की प्रार्थना की गयी थी।

आगे बढ़ते हुये हमने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस पूरे इवेंट का लाइव वीडियो 4 जून को प्रसारित किया गया था। उसमें भी आप देख सकते है कि कुरान पढ़ने के बाद एक-एक कर सभी धर्मों की प्रार्थना की गयी।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गये दावे में पूरा कथन नहीं किया गया है। तेलंगाना में कलेक्टर के दफ्तर के उद्घाटन में सभी धर्मों की प्रार्थना की गयी, सिर्फ मुस्लिम धर्म की प्रार्थना नहीं की गयी थी।

Title:क्या तेलंगाना में कलेक्टर के दफ्तर का उद्घाटन कुरान पढ़कर किया गया?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

6 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

6 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

8 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago