Political

अमित शाह ने कहा कि भाजपा नेता मनोज निर्भय सिंह को विधायक बनाने के लिये वोट नहीं देना है…जानिये इस वीडियो का सच…

इस वीडियो को क्लिप किया गया है। अमित शाह कह रहे है कि मनोज निर्भय सिंह को केवल विधायक बनाने के लिये वोट नहीं देना है बल्कि एम.पी और देश के विकास के लिये वोट देना है।

17 तारीख को देश में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। उसी के संबन्ध में कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऐसे ही गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो काफी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। उसमें आप उन्हें एक सभा में लोगों से यह कहते हुये सुन सकते है कि “मनोज निर्भय सिंह को विधायक बनाने के लिये वोट नहीं देना है।“ मनोज निर्भय सिंह मध्य प्रदेश में चुनाव के लिये भाजपा के एक उम्मीद्वार है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि अमित शाह खुद की पार्टी के उम्मीद्वार को ही वोट देने से मना कर रहे है। 

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, अब तो देश के गृहमंत्री भी कह रहे की देपालपुर के भाजपा प्रत्याशी को वोट मत देना, फिर विशाल पटेल।“

फेसबुक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

वीडियो के साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इस वीडियो में अमित शाह देपालपुर के भाजपा के प्रत्याशी मनोज निर्भय सिंह की बात कर रहे है। इसको ध्यान में रखते हुये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। वहाँ हमें इसका मूल वीडियो 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के चैनल पर मिला। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के देपलापुर के बेटमा में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया था ये उसी की सभा का वीडियो है। इस वीडियो में आप वायरल क्लिप को नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसमें अमित शाह लोगों से कह रहे है कि, “आप 17 तारीख को जब वोट देने जाये तब एक बात याद रखना कि मनोज निर्भय सिंह को विधायक बनाने के लिये वोट नहीं देना है। आपके वोट से वो विधायक तो बन ही जायेंगे, परंतु आपका वोट मध्य प्रदेश और देश के विकास और सुरक्षा के लिये आपका वोट है।“

इसमें आगे वे यह भी कह रहे है कि, “आपका एक वोट मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेगा, मोदी जी की डबल इंजन सरकार बनेगी और वो डबल इंजिन सरकार मध्य प्रदेश को बंटा ढार जो बिमारु राज्य छोड़कर गये थे, 18 साल में शिवराज जी ने बेमिसाल किया और अब डबल इंजिन सरकार उसको बेस्ट मध्य प्रदेश बनाने का काम करेगी।“ 

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो अधूरा है और क्लिप किया हुआ है। इसमें अमित शाह के कहने का मतलब यह नहीं है कि भाजपा प्रत्याशी मनोज निर्भय सिंह को वोट नहीं देना है।

आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और मूल वीडियो में अंतर देख सकते है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह क्लिप किया हुआ वीडियो है। इसमें अमित शाह यह नहीं कह रहे है कि मनोज निर्भय सिंह को वोट नहीं देना है। वे कह रहे है केवल उन्हें विधायक बनाने के लिये वोट नहीं देना बल्की मध्य प्रदेश और देश के विकास और सुरक्षा के लिये वोट देना है।

Title:अमित शाह ने कहा कि भाजपा नेता मनोज निर्भय सिंह को विधायक बनाने के लिये वोट नहीं देना है…जानिये इस वीडियो का सच…

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered

Recent Posts

पेड़ से लटके लंगूर की पिटाई का सात साल पुराना वीडियो अब झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल….

लंगूर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…

10 hours ago

इंग्लैंड में लगी आग का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल हमले से जोड़कर वायरल…

सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर तेल अवीव पर किए गए हमले से जोड़कर…

1 day ago

ईरान पर अमेरिकी हमले का लाइव फुटेज बताकर AI वीडियो वायरल

अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए इजराइल-ईरान संघर्ष में उतर गया। इस पृष्ठभूमि में…

1 day ago

इराक पर अमेरिका के 22 साल पहले किये गए हमले का का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल के हालिया तनाव से जोड़ कर वायरल…

इजरायल पर ईरान के हमले का नहीं है वीडियो, इराक का पुराना वीडियो भ्रामक दावे…

1 day ago

नदी में बहती कार का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नदी के बीच कई सारी…

2 days ago