Categories: FalsePolitical

दिल्ली के पुराने वीडियो को असम में पुलिस और सेना जवानों के बीच एनआरसी लिस्ट के बाद हुए टकराव के रूप में साझा किया जा रहा है |

NRC लिस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर आजकल काफी अफवाहें फैलाई जा रही है | वीडियो में दिखाया गया है कि सेना के जवान पुलिसकर्मियों की पिटाई कर रहे हैं | सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से साझा किया जा रहा है,  साथ ही दावा किया गया है कि असम पुलिस और भारतीय सेना के जवानों के बीच झड़प हुई हैं, जो कि कथित रूप से नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) की लिस्ट से सम्बंधित  हैं | NRC की अंतिम सूची हाल ही में जारी की गई थी और असम के १९ लाख से अधिक लोगों का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है |

आर्काइव लिंक | आर्काइव वीडियो 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को बारीकी से देखने से की | वीडियो के बाएं कोने में एक हिंदी समाचार टेलीविज़न चैनल ‘न्यूज़ नेशन” का लोगो देखा जा सकता है | वीडियो में ४० सेकंड पर, एक दर्शक को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, “दिल्ली में हुआ क्या था?” | इससे हम अंदाज़ा लगा सकते है कि शायद यह वीडियो दिल्ली का हो सकता है | 

इसके पश्चात हमने गूगल पर “army police clash delhi news nation” जैसे की-वर्ड्स से इस वीडियो को ढूँढा, परिणाम से हमें २६ फरवरी २०१८ को न्यूज़ नेशन द्वारा प्रसारित वीडियो मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “दिल्ली के कैंटोनमेंट एरिया में सेना के जवानों और पुलिस के बीच झड़प हुई” | 

इस घटना के बारें में “टाइम्स ऑफ़ इंडिया” ने २७ फरवरी २०१८ को खबर भी प्रसारित की थी | इस खबर के अनुसार, दिल्ली के छावनी क्षेत्र में दो घंटे तक संघर्ष हुआ जब दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सेना के एक जवान को कथित रूप से अपमानित किया था |

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो फरवरी २०१८ में दिल्ली के छावनी क्षेत्र में सेना के कर्मियों और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव का है | यह असम पुलिस और एनआरसी लिस्ट से संबंधित नहीं है | 

Title:दिल्ली के पुराने वीडियो को असम में पुलिस और सेना जवानों के बीच एनआरसी लिस्ट के बाद हुए टकराव के रूप में साझा किया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya ray

Result: False

Recent Posts

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

17 hours ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

2 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

2 days ago

राजस्थान के एक पुराने वीडियो को चंदन मिश्रा हत्याकांड से जोड़कर शेयर किया जा रहा है…

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तौसीफ समेत 5 शूटरों को कोलकाता से गिरफ्तार…

3 days ago

जकार्ता की मस्जिद में आग लगने का पुराना वीडियो, स्पेन की मस्जिद में लगी आग के दावे से वायरल…

स्पेन की जनता का बार्सिलोना की मस्जिद में आग लगाए जाने के दावे से वायरल…

3 days ago

2024 में तमिल नाडु पुलिस का किन्नरों पर लाठीचार्ज का वीडियो बिहार की घटना के रूप में वायरल…

वीडियो तमिलनाडु में पुलिस द्वारा किन्नरों पर लाठीचार्ज का है, बिहार का नहीं। बिहार में…

3 days ago