Political

क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नरेंद्र मोदी के तस्वीर पर स्याही फेकी?

२७ दिसंबर २०१८ को प्रेम मनोहर रस्सिन नामक एक फेसबुक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की | उस तस्वीर को इन दिनों तेजी से साझा किया जा रहा है व काफ़ी चर्चा में भी है | तस्वीर में हम एक युवक को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर स्याही फेकते हुए देख सकते है | तस्वीर को फैक्ट चेक किये जाने तक लगभग ५४ हजार बार शेयर किया गया है | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है – “नीचता की हदे” | तस्वीर के विवरण में लिखा गया है कि “यह है राजस्थान के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, देखिये इनकी नीच हरकत को | यदि इन फोटोज को थोडा वायरल कर देंगे तो चार दिन में यह महाशय क्षमायाचना करने लगेंगे” |

आर्काइव लिंक

सचिन पायलट कांग्रेस के युवा नेता है | फिलहाल राजस्थान राज्य के उप मुख्यमंत्री है | उनके द्वारा प्रधानमंत्री के तस्वीर पर स्याही फेंकी जाना बहुत हद तक हैरतअंगेज लगता है | इसीलिए हमने यह जानने कि  कोशिश की, क्या वास्तव में ऐसा कुछ हुआ भी है?

संशोधन की शुरुआत हमने उपरोक्त तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | हमे परिणाम से पता चला कि ११ अक्टूबर २०१८ को महाराष्ट्र का मराठी अख़बार लोकसत्ता ने एक खबर के साथ यह तस्वीर प्रकाशित की थी  | खबर के हैडलाइन में लिखा गया है कि “महाराष्ट्र युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ने नरेन्द्र मोदी के पोस्टर पर स्याही फेकी” | इससे हमे यह पता चलता है कि उपरोक्त तस्वीर राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की नहीं है, बल्कि तस्वीर में स्याही फेकने वाली व्यक्ति महाराष्ट्र युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजित ताम्बे है | नीचे के स्क्रीन शॉट पर आप खबर देख सकते है |

लोकसत्ता | आर्काइव लिंक

‘लोकसत्ता’ की खबर के अनुसार, महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजित ताम्बे ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध के दौरान पीएम मोदी के एक पोस्टर को स्याही से काला कर दिया था । विरोध प्रदर्शन मुंबई में हुआ था और महाराष्ट्र युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया था ।
ट्विटर पर हमे सत्यजित ताम्बे का अधिकारिक अकाउंट मिला, जिसके अनुसार वह महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष है, और जयहिंद युवा मंच के संस्थापक है |


सत्यजीत ताम्बे के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हमे ११ अक्टूबर २०१८ को पोस्ट किया गया एक विडियो मिला | विडियो के विवरण में लिखा गया है “पेट्रोल – डिझेल – गॅस च्या माध्यमातून जनतेची लूट करणाऱ्या मोदी – भाजपा सरकारचा जाहीर निषेध !” हिंदी में उसका सरल अनुवाद है – “पेट्रोल – डीजल – गैस के माध्यम से मोदी ने लोगों को लूटा – प्रचार पर भाजपा सरकार का निषेध !” | विडियो में हम सत्यजीत ताम्बे को ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तस्वीर पर स्याही डालते हुए देख सकते है | इससे यह बात साबित होती है की सचिन पायलट का इस घटना से कोई वास्ता नहीं था |

हमे महाराष्ट्र भाजपा के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमे पार्टी ने नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर काली स्याही लगाने के लिए महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की निंदा की थी | इस ट्वीट में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि सत्यजीत ताम्बे ने नरेन्द्र मोदी के पोस्टर पर स्याही फेकी |

आर्काइव लिंक

हमे २७ अक्टूबर २०१८ को दिव्य मराठी द्वारा प्रकाशित की गयी खबर भी मिली जिसमे यही तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए इसी घटना को प्रकाशित किया |

्काइव लिंक

निष्कर्ष : तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त तस्वीर को गलत पाया है | तस्वीर द्वारा किया गया दावा कि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नरेन्द्र मोदी के पोस्टर पर स्याही फेकी गलत है क्योंकि स्याही फेकने वाली व्यक्ति महाराष्ट्र युवा कांगेस अध्यक्ष सत्यजीत ताम्बे है और इस बात की पुष्टि उनके ट्विटर अकाउंट पर प्रकाशित विडियो से होती है |

Title:क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नरेंद्र मोदी के तस्वीर पर स्याही फेकी?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में हुए एक प्रदर्शन का वीडियो नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे हालिया प्रदर्शन के दावे से वायरल…

प्रदर्शन की यह घटना नेपाल की नहीं बल्कि इंडोनेशिया की है, दावा फर्जी है। नेपाल…

1 day ago

हिमाचल के सिरमौर में हुए भूस्खलन का पुराना वीडियो ऋषिकेश की हालिया घटना बताकर वायरल..

देश में बाढ़ और भूस्खलन की खबरों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश से नदियां…

1 day ago

न राहुल गांधी, न प्रशांत किशोर; यह तो है महाराष्ट्र के बैलगाड़ी दौड़ की भीड़

इस वीडियो को अलग-अलग जगहों से जोड़कर भी गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर…

2 days ago

तेजस्वी को तेज प्रताप यादव ने नहीं बुलाया ‘नचानिया’, एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

तेज प्रताप यादव का नचनिया वाला यह बयान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए था,…

2 days ago

राजनाथ सिंह के 2024 के पुराने भाषण का अधूरा क्लिप हालिया वोट चोरी विवाद और राहुल गांधी से जोड़ कर वायरल…

2024 में दिए गए राजनाथ सिंह के चुनावी भाषण का पुराना वीडियो हालिया संदर्भ से…

2 days ago

बांग्लादेशी मस्जिद के लिए जमा चंदे का वीडियो पंजाब बाढ़ राहत के नाम से वायरल

पंजाब पिछले एक महीने से भयानक बाढ़ की चपेट में है। इसे पिछले कई दशकों…

3 days ago