२३ अक्टूबर २०१९ को “मुकुल धबोलकर” नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “२००९ का गीत ‘जय हो’ चीनियों द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है” | ४५ सेकंड की इस क्लिप में कई कलाकारों को समन्वित मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करते हुए चीनी राष्ट्रीय ध्वज का आकार बनाते देखा जा सकता है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि चीन में मार्शल आर्ट के इस प्रदर्शन में २००९ की फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” के गाने पर प्रस्तुति दी गई है |
अनुसंधान से पता चलता है कि..
जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो का स्क्रीनग्रेब लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें ४ फरवरी २०१९ को सप चाइना नामक एक वेबसाइट का लिंक मिला | वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार यह वीडियो सी.सी.टी.वी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला २०१९ से है | वेबसाइट पर सी.जी.टी.एन द्वारा यूट्यूब वीडियो भी उपलब्ध है |
सी.जी.टी.एन द्वारा अपलोड किये गये यूट्यूब वीडियो के अनुसार वीडियो को हेनान शाओलिन टैगो मार्शल आर्ट्स स्कूल नामक एक मार्शल आर्ट्स स्कूल के प्रदर्शन के रूप में वर्णित किया गया है | शीर्षक के अनुसार “द सोल ऑफ शोलिन” इस अभिनय पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट को दर्शाता है और यह टीम मुख्य रूप से किशोर लड़कों से बना है | मूल वीडियो में पारंपरिक चीनी गीत सुना जा सकता है |
हमने पाया कि यह वीडियो स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पर चीनी कलाकारों द्वारा मार्शल आर्ट के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे सी.सी.टी.वी न्यू एर्स गाला के रूप में भी जाना जाता है, यह चीन में प्राथमिक राज्य टेलीविजन नेटवर्क, चाइना सेंट्रल टेलीविज़न (सी.सी.टी.वी), द्वारा प्रस्तुत एक विशेष कार्यक्रम है | स्प्रिंग फेस्टिवल गाला हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें दुनिया भर के लाखों दर्शक शामिल होते हैं | सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में फरवरी २०१९ को आयोजित हुए इस गाला के प्रदर्शन को दर्शाया गया है | इस गाला के बारें में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करे |
इस वीडियो को “CRI Türkçe” ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया | ट्वीट में लिखा गया है कि “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का २०१९ प्रीमियर, सबसे महत्वपूर्ण चीनी पारंपरिक त्योहारों में से एक है |”
नीचे आप मूल वीडियो और वायरल वीडियो की तुलना देख सकते है जिससे हमें यह पता चलता है कि मूल वीडियो को एडिट कर ‘जय हो’ का गाना जोड़ा गया था |
निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | मूल वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए “जय हो” गाने को जोड़ा गया है | यह वीडियो चीन में फरवरी २०१९ को हुए स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में मार्शल आर्ट्स के प्रदर्शन का है | मूल वीडियो में हम पारंपरिक चीनी गीत सुन सकते है |
Title:यह मार्शल आर्ट प्रदर्शन में “जय हो” गाने को एडिट करके जोड़ा गया है |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…