१२ अगस्त २०१९ को “बबलू पंवर” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “नालागढ़ में पकड़ा बच्चा चोर घिरोर” | इस वीडियो में हम पीड़ित की भीड़ द्वारा पिटाई होते हुए देख सकते है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि नालागढ़ में यह आदमी बच्चा चोरी करते हुए पकड़ा गया जिसके चलते आम जनता ने उसे खूब पीटा | फैक्ट चेक किये जाने तक यह वीडियो लगभग ४६० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |
अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो से जुडी खबरों को ढूँढने से किया, परिणाम से हमें कोई मिलती-जुलती खबर नही मिली | इसके पश्चात हमने नालागढ़ पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, तो एसएचओ राजकुमार ने हमें बताया कि,
“इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए गलत दावा किया जा रहा है | यह आदमी बच्चा चोर नही है | घटना साल्हेवाल में हुई थी | यह आदमी चंडीगढ़ से आया था और रास्ता भटक गया था जिसके चलते वह आस-पास के लोगों को पता पुछ रहा था | स्थानीय लोगों ने उसे संदेह होने पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की | बाद में, जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तो उसकी पत्नी और माँ आए | हमने पाया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर था | वह घर में झगड़ा होने के बाद हिमाचल आया था | उस व्यक्ति को बादमे छोड़ दिया गया था | इस घटना से साथ बच्चा अपहरण का कोई लेना-देना नहीं है | यह एक झूठी अफवाह है | “
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वीडियो में दर्शाया गया व्यक्ति बच्चा चोर नही है, बल्कि वह अपना रास्ता भटक गया था जिसके चलते लोगों को उसपर संदेह हुआ और उसे पीटा गया |
बच्चा चोरी पर अन्य फैक्टचेक –
1. इस मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति का विडियो बच्चा चोर के नाम से सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है |
2. चंदा इकट्टा करने वालें दो बहरूपिये की तस्वीर को बच्चा चोर के नाम से फैलाया जा रहा है |
3. कानपूर में दो बुज़ुर्ग भिखारियों को बच्चा चोर होने के आरोप में पीटा गया |
Title:नालागढ़ में एक रास्ता भटके हुए व्यक्ति को बच्चा अपहरणकर्ता होने के नाम से फैलाया जा रहा है |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…