Political

राहुल और हेमंत सोरेन की तारीफ करने वाला चंपई सोरेन का 10 महीने पहले का वीडियो हाल के दावे से वायरल…

चंपई सोरेन ने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की हाल में तारीफ नहीं की। वीडियो फरवरी 2024 का है जब चंपई ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समर्थन किया था साथ ही उन्होंने हेमंत सोरेन की भी तारीफ की थी।

अभी हाल ही में झारखंड में हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। जिसके बाद इंटरनेट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो चंपई राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। यूज़र्स वीडियो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि भाजपा नेता चंपई सोरेन फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में दोबारा घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि…

चंपई सोरेन अब JMM में घर वापसी करना चाहते हैं। पहले ये JMM छोड़कर भाजपा में गए थे और अब वापस JMM में आना चाहते हैं।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में सच्चाई का पता लगाने के लिए वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें हमें न्यूज़ एजेंसी ANI का लोगो नज़र आया। फिर सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करते हुए हमने इस वीडियो को ढूंढा। परिणाम में हमें वायरल वीडियो एएनआई के ही आधिकारिक एक्स अकाउंट (आर्काइव) पर मिला। यहां पर वीडियो को 2 फरवरी 2024 को शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे…वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।” इससे पता चलता है कि उस समय चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में थें और वो झारखंड के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने उस दौरान झारखंड में होने वाली राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समर्थन करते हुए भाग लेने के लिए कहा था। साथ ही हेमंत सोरेन की भी तारीफ की थी।

इसी जानकारी के साथ वायरल वीडियो हमें आज तक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया हुआ मिला जो 2 फरवरी 2024 का है। 

हम न्यूज 24 के एक्स हैंडल पर 2 फरवरी 2024 में (आर्काइव) यही वीडियो शेयर किया हुआ देख सकते हैं। इसमें चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की योजनाओं की तारीफ कर रहे हैं।

थोड़ा और सर्च करने से हमें चंपई सोरेन के आधिकारिक एक्स (आर्काइव) पर इस संबंध में एक पोस्ट किया हुआ मिला। 1 दिसंबर 2024 में किए गए पोस्ट में चंपई सोरेन ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए यह लिखा है कि पुराने वीडियो को शेयर कर उनके बारे में भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 

2 फरवरी 2024 में नवभारत टाइम्स की प्रकाशित रिपोर्ट (आर्काइव) के अनुसार उस समय चंपई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री थे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ थे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उसी समय 5 फरवरी 2024 से झारखंड में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली थी। वायरल वीडियो 2 फरवरी का है, जिस दिन उन्हें झारखंड के सीएम के तौर पर चुना गया था। इसके बाद वह 3 जुलाई 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का साथ छोड़ कर 30 अगस्त 2024 को हिमंत बिस्व सरमा और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था।

इसलिए हम कह सकते हैं कि वायरल वीडियो अभी का नहीं है।

निष्कर्ष तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि JMM में वापसी के दावे से भाजपा नेता चंपई सोरेन का पुराना वीडियो हाल के दावे से शेयर किया जा रहा है। उनका राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की तारीफ करने का वीडियो 10 महीने पहले का है।

Title:राहुल और हेमंत सोरेन की तारीफ करने वाला चंपई सोरेन का 10 महीने पहले का वीडियो हाल के दावे से वायरल…

Written By: Priyanka Sinha

Result: Missing Context

Recent Posts

रात में अंधाधुंध हमले का यह वीडियो 2021 का है, इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं ..

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे…

7 hours ago

सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर…

7 hours ago

रावलपिंडी पर हुए हमले के दावे से वायरल  हो रहा वीडियो पुराना है…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

7 hours ago

ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पुराना वीडियो भारत- पाक तनाव से जोड़ कर वायरल…

भारत- पाक तनाव से जोड़ कर पाकिस्तान के लाहौर के दावे से वायरल वीडियो, असल…

7 hours ago

फिलाडेल्फिया में विमान दुर्घटना का पुराना वीडियो ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर वायरल…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

8 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर से पहले का है ये वीडियो,  कराची में हाल ही में हुए विस्फोट का बताकर वायरल…

पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई के बीच,…

8 hours ago