False

वीडियो में दिख रहे दृश्य चंद्रयान 3 के लैंडिंग के नहीं बल्कि ब्लू मून लैंडर प्रोजेक्ट का वीडियो है।

ब्लू मून लैंडर प्रोजेक्ट के पुराने वीडियो को हाल का बता कर फैलाया गया है , ये वीडियो चंद्रयान 3 के लैंडिंग का नहीं है।

चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश का हर कोना अब चंदा मामा को दूर के नहीं पुकारेगा। पिछली बार चंद्रयान 2 के असफल होने के बाद देश की स्पेस एजेंसी इसरो ने जी जान लगा कर चंद्रयान 3 के मिशन को कामयाब बनाया। जिसके चलते आज पूरा विश्व चंद्रयान 3 की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग को लेकर बधाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ चंद्रयान 3 के नाम से कई फ़र्ज़ी वीडियो और पोस्ट को सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत दावों के साथ फैलाया जा रहा है। जिसमें एक ऐसा वीडियो वायरल है , जो एक लैंडर को चन्द्रमा पर उतरते दिखा रहा है। यूज़र ने इस वीडियो को साझा करते हुए ये दावा किया है कि यह वीडियो चंद्रयान-3 की लैंडिंग का है। जिसके लिए भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया। 

वीडियो साझा करते समय यूज़र द्वारा कैप्शन में लिखा गया है कि रच दिया इतिहास भारत के वैज्ञानिकों ने जय इसरो  chandrayan 3 की सफल लेंडिग|”

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए स्क्रीनशॉट लेकर उससे निकली तस्वीरों से खोज कि शुरुआत की। इस दौरान हमें Mashable इंडिया नाम की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। ये रिपोर्ट 10 मई 2019 की तारीख में प्रकाशित की गयी थी। जिसमें बताया गया है कि जेफ़ बेजॉस 2024 में इंसानों को चाँद पर ले जाने के लिए तैयार हैं। जिसके लिए वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान बेजोस की अंतरिक्ष उड़ान कंपनी ब्लू ओरिजिन ने ब्लू मून का अनावरण किया। यह एक चंद्र लैंडर है जो चंद्रमा पर बड़े पेलोड पहुंचा सकता है। यह चंद्रमा पर कहीं भी उतर सकता है और इसमें लंबे मिशन के लिए पर्याप्त क्षमता है।

इसी रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन दिखाई दिया। जिसे इंट्रोडूसिंग ब्लू मून के नाम से साझा किया गया है। यह ब्लू मून कंपनी का वेरिफाइड यूट्यूब चैनल है जिसके हवाले से वीडियो को इस रिपोर्ट में दिखाया गया है। इसमें मूल वीडियो की अवधि 1 मिनट 46 सेकंड की है। जिसमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा दिखाई देता है। निम्न में वीडियो देखें ।

आगे हमें स्पेस डॉट कॉम पर एक और रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो भी दिखाई दिया। ये रिपोर्ट भी 10 मई 2019 की तारीख़ में प्रकाशित है। जिसके अनुसार ब्लू ओरिजिन के अरबपति संस्थापक, जेफ बेजोस ने चंद्रमा की सतह पर ब्लू मून नामक एक अंतरिक्ष यान उतारने की कंपनी की योजना का खुलासा किया। वाल्टर ई. वाशिंगटन कन्वेंशन सेंटर में एक विशेष प्रस्तुति के दौरान बेजोस ने ब्लू मून और उन सभी तरीकों का विवरण दिया, जिनका उपयोग पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। 

यहीं रिपोर्ट और वायरल वीडियो डिज़ाइनबूम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 

जबकि skyrocket नाम की एक अन्य वेबसाइट की रिपोर्ट में भी यहीं ख़बर देखी जा सकती है।

हमने फैक्ट चेक में वायरल वीडियो से सम्बंधित रिपोर्ट को डेक्कन हेराल्ड में भी प्रकाशित देखा। 

इसके बाद हम पूर्णतः स्पष्ट हुए कि वीडियो चंद्रयान 3 का नहीं है। बल्कि जेफ बेजोस द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ले जाने के लिए चंद्र लैंडर के अनावरण का है। 

निष्कर्ष-

तथ्यों की जांच के पश्चात् ये पता चलता है कि वायरल वीडियो में जिस लैंडर को चंद्रमा पर उतरते दिखाया गया है असल में वो चंद्रयान 3 का नहीं है। यह वीडियो साल 2019 का है। जब अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ले जाने के लिए ब्लू मून लैंडर प्रोजेक्ट का अनावरण किया गया था।  

Title:वीडियो में दिख रहे दृश्य चंद्रयान 3 के लैंडिंग के नहीं बल्कि ब्लू मून लैंडर प्रोजेक्ट का वीडियो है।

Written By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

22 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

23 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

23 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

1 day ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

4 days ago