भाजपा के रविंद्र चव्हाण ने नहीं छुए AIMIM नेता के पैर,  ये  व्यक्ति  सिंधी उपदेशक है…

Misleading Political

15 जनवरी  को महाराष्ट्र में निकाय चुनावों के लिए मतदान हुआ। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण एक AIMIM नेता के पैर छू रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- BMC चुनाव में बीजेपी और AIMIM का गठबंधन। देखें बीजेपी के रविंद्र चव्हाण MIM नेता के पैर छूते हुए।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में  इस तस्वीर की खबर  हमें यह वीडियो सबसे पहले love_you_sai_chhoturam नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 8 जनवरी 2026 को अपलोड मिला। पोस्ट में लिखा है, “छोटे नवाब साईं छोटूराम साहब महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी और श्री रविंद्र चव्हाण जी के साथ।” यहाँ इसे उल्हासनगर का बताया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार अधिक सर्च करने पर हमें पता चला कि साईं छोटूराम एक सिंधी संत और आध्यात्मिक गुरु हैं, जो सिंधी भाषा में अपने भक्ति संगीत के लिए जाने जाते हैं और महाराष्ट्र  के उल्हासनगर में साईं वासन शाह दरबार से जुड़े हुए हैं।

उनके अन्य एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर हमें वायरल वीडियो के कुछ तस्वीर मिली। जिसके कैप्शन में लिखा है- उल्हासनगर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के साथ जाहिर सभा ,7 जनवरी2026 ,svs, छोटे नवाब साईं छोटूराम साहब।

आगे हमने वायरल वीडियो और हमें मिले पोस्ट का विश्लेषण किया। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों कार्यक्रम एक ही है और तस्वीर में दिख रहे शख्स साईं छोटूराम है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें   टाइम्स ऑफ़ इंडिया का एक आर्टिकल मिला, जिसमें 7 जनवरी 2026 को उल्हासनगर में उल्हासनगर नगर निगम चुनावों के कैंपेन के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक जनसभा को कवर किया गया था।

वायरल वीडियो में भी एक फ्रेम में बैकग्राउंड में जागीर सभा, बुधवार 7 जनवरी, 4 pm, लिखा देखा जा सकता है । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का यूट्यूब चैनल जांचने पर हमें इस जनसभा का पूरा वीडियो 7 जनवरी 2026 को लाइवस्ट्रीम किया गया मिला। यहां बैकग्राउंड हूबहू वायरल वीडियो से मिलता हुआ है। यहाँ भी इसे उल्हासनगर में हुई जनसभा का बताया गया।

अधिक जानकारी के लिए हमने  साईं वासन शाह दरबार से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया  कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति साईं छोटूराम हैं और वे एक सिंधी संत  हैं, जो एक हिन्दू परिवार से आते हैं। वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हैं।निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण किसी AIMIM नेता के नहीं, बल्कि सिंधी आध्यात्मिक गुरु साईं छोटूराम के पैर छू रहे हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण किसी AIMIM नेता के नहीं, बल्कि सिंधी आध्यात्मिक गुरु साईं छोटूराम के पैर छू रहे हैं।

Avatar

Title:भाजपा के रविंद्र चव्हाण ने नहीं छुए AIMIM नेता के पैर, ये व्यक्ति सिंधी उपदेशक है…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply