Political

बिहार के पटना में भाजपा नेताओं पर हुई लाठीचार्ज के वीडियो को मेवात का बता वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो मेवात का नहीं है। यह बिहार के पटना में हुई लाठचार्ज का वीडियो है। इसका मेवात में हुये दंगे से कोई संबन्ध नहीं है।

मेवात दंगे को जोड़कर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप पुलिस को कुछ लोगों पर लाठीचार्ज करते हुये देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये मेवात का वीडियो है और वहाँ की पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर रहे है। इसको शेयर कर लोग यह भी कह रहे है कि मेवात में दंगे फैलाने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है।

वायरल वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है,“ये लो पुलिस वालों ने बढ़िया प्रसाद दें दिया मेवात में दंगा कराने वालों को।

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें इस वीडियो में दिख रहे दृष्य 13 जुलाई को प्रसारित टी.वी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट में प्रसारित मिले। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

हमें टी.वी9 भारतवर्ष की एक और रिपोर्ट मिली। उसमें आप वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य तस्वीरें देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इन रिपोर्ट में दी गयी जानकारी में बताया गया है कि बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के कार्यकर्ता पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। और इस दौरान पुलिस ने उनको दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। 

13 जुलाई को प्रकाशित इंडिया टी.वी की वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी में बताया गया है कि पटना में विधानसभा मॉनसून सत्र में शुरुआत से ही बवाल हुआ था। भाजपा नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट के आधार पर वो लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस वजह से वो विधासभा की ओर मार्च कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उनपर जमकर लाठीचार्ज किया। साथ ही आंसू गैस के गोले बरसाएं गये व पानी की बौछारें की गयी। इसमें कई कार्यकर्ता व नेता बुरी तरह घायल हुए थे। जिसमें जहानाबाद नगर के भाजपा के महामंत्री की मृत्यु हो गयी। 

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो बिहार का है, मेवात का नहीं।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो हरियाणा के मेवात का नहीं बिहार के पटना का है। इसका हरियाणा के मेवात में हुये दंगे से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:बिहार के पटना में भाजपा नेताओं पर हुई लाठीचार्ज के वीडियो को मेवात का बता वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

18 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

18 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago