False

भाजपा के कथित विधायक अनिल उपाध्याय द्वारा दिया विवादास्पद बयान फिर हुआ वायरल |

२९ अक्टूबर २०१९ को “Rashmudin Dehngal Guwalaya” नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि B.j.p. विधायक अनिल उपाध्याय की इस बयान पर क्या कहेगे मोदी जी, इन video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके |”

वीडियो में सुना जा सकता है की कई लोग सड़क पर बैठ कर “मुसलमानों भारत छोड़ो, गद्दारों भारत छोड़ो” के नारे लगा रहे हैं | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय मुसलमानों भारत छोड़ो का नारा लगाते हुए दिख रहे है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह पोस्ट ४७७ प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत में हमने वीडियो को बारीकी से देखा तो पाया कि सड़क पर बैठे लोगों के हाथ में “हिन्दू समाज पार्टी” के पोस्टर है | इसके पश्चात हमने यूट्यूब पर “हिन्दू समाज पार्टी मुसलमान भारत छोड़ो” कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर इस वीडियो को ढूँढा, परिणाम से हमें २२ जुलाई २०१९ को परमार्थ आवाज़ न्यूज़ द्वारा प्रकाशित वीडियो मिला, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “हिन्दू समाज पार्टी ने मुसलमानों भारत छोड़ो का नारा लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन” | इस वीडियो के अनुसार यह घटना लखनऊ की है |

आर्काइव लिंक 

रविकांत शर्मा भरथना नामक एक यूट्यूब यूजर ने इस वीडियो के शीर्षक में लिखा है कि “गद्दार मुसलमानो भारत छोड़ो आंदोलन लखनऊ से गौरव गोस्वामी जी का शानदार प्रदर्शन |” इस वीडियो के विवरण में लिखा गया है कि “हिन्दू समाज पार्टी के नेतृत्व में जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी जी है श्री कमलेश तिवारी जी ने जिहादी गद्दार मुसलमान भारत छोड़ो मुहिम चलाई है जिसका सभी कट्टर हिन्दू भाई समर्थन कर रहे है। बीते दिनों से हो रहे हिन्दुओ पर अत्याचार छोटी बच्चियों के मर्डर बलात्कार रुकने का नाम नही ले रहे है जिसका श्री कमलेश तिवारी जी डटकर खुलकर मुकाबला कर रहे है |”

आर्काइव लिंक

हालांकि हमें इस वीडियो या लखनऊ में इस तरह हुए किसी प्रदर्शन पर मीडिया द्वारा कोई लेख नहीं मिला | साथ ही हमें भाजपा द्वारा भी इस तरह के किसी प्रदर्शन पर कोई लेख नहीं मिला | उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि यह विरोध प्रदर्शन हिन्दू समाज पार्टी द्वारा किया गया था | हालांकि हम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो का उत्पत्ति नहीं खोज सके परंतु हम इस दावे को ख़ारिज कर सकते है कि यह प्रदर्शन भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय द्वारा किया गया है |

इसके बाद हमने अनिल उपाध्याय नामक कथित भाजपा विधायक के बारे में गूगल पर सर्च किया परिणाम में हमें MyNeta.info  वेबसाइट का लिंक मिला | हमने MyNeta डेटाबेस पर खोजा तो पाया की अनिल उपाध्याय नाम का कोई भाजपा विधायक नहीं है | इसी नाम से दो व्यक्तियों का प्रोफाइल हमें मिली | पहला- जोधपुर के एक बीएसपी नेता डॉ अनिल उपाध्याय, जिन्होंने २०१८ में राजस्थान से चुनाव लड़ा | दूसरा प्रोफाइल लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय, जिन्होंने २००७ और २०१२ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था | लेकिन इनमें से कोई भाजपा नेता नहीं है |

आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | भाजपा पार्टी में अनिल उपाध्याय नामक कोई विधायक नहीं है | इस विडियो को भ्रामक तरीके से भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से साझा किया जा रहा है यह कहकर की वह मुसलमान समुदाय के सदस्यों को देश छोड़ने के नारे लगा रहे है | यह घटना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है | यह वीडियो हिन्दू समाज पार्टी के सदस्यों द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन का है | 

इसके पहले भी अनिल उपाध्याय के नाम से कई फ़र्ज़ी दावे वायरल हुए हैं | इस दावों का फैक्ट चेक पढ़ने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करे : 

फैक्ट चेक- भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय भाजपा विरोधी बयान दे रहे है |

फैक्ट चेक- भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे है |

फैक्ट चेक- क्या मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक अनिल उपाध्याय हुये मोदी जी के मुरीद?

Title:भाजपा के कथित विधायक अनिल उपाध्याय द्वारा दिया विवादास्पद बयान फिर हुआ वायरल |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

1 day ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

2 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

2 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

3 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

4 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

4 days ago