False

मणिपुर भाजपा के नेता चिदानंद सिंह और उनके बेटे की फोटो को वायरल वीडियो में महिला के साथ हुई घटना का आरोपी बताया जा रहा है।

यह दावा गलत है। वायरल तस्वीर भाजपा नेता चिदानंद सिंह और सचिनंद सिंह की है। वे महिला के साथ हुये दुष्कर्म के आरोपी नहीं है।

मणिपुर में हो रही हिंसा के बीच कुछ दिन पहले एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। उसमें कुछ लोग एक महिला को नग्न अवस्था में रास्ते पर घुमा रहे थे। इस वीडियो ने देश में लोगों के बीच आक्रोश की भावना फैला दी है। वीडियो वायरल के मामले में मणिपुर में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे संबन्धित एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें आप दो लोगों को आर.एस.एस की वर्दी पहने हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि ये दोनों शख्स वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी है और ये आर.एस.एस से है। जिसको शेयर करते हुए आर.एस.एस और भाजपा पर तंज लोग कसा जा है।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “यह मणिपुर के आरोपी हैं। मणिपुर में महिलाओं को नंगा करने वाले दो अपराधी इन्हें इनके कपड़ो से पहचाना जा सकता है।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने इस तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर चिदानंद सिंह नामक एक फेसबुक पेज पर 17 अक्टूबर 2022 को पोस्ट किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, 16 अक्टूबर को इम्फाल जिले में आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम में वे, उनके बेटे चौधरी सचिनंद और चचेरे भाई अशोक के साथ मौजूद थे। ये उसी की तस्वीर है।

पथ संचलन, आरएसएस इम्फाल जिला, कल 16 अक्टूबर को मेरे बेटे चौधरी सचिनंद और चचेरे भाई अशोक के साथ।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इससे हमें समझ आया की यह तस्वीर इंटरनेट पर सबसे पहले वर्ष 2022 में पोस्ट की गयी थी। इसके बाद हमने इस फेसबुक पेज की जाँच की को पता चला कि चिदानंद सिंह मणिपुर राज्य के भाजपा के उपाध्यक्ष है। इसलिए वायरल तस्वीर में भाजपा नेता चिदानंद सिंह और उनके बेटे सचिनंद हैं।

इसके बाद हमने चिदानंद सिंह से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि “वायरल दावा बिल्कुल फर्जी हैं और ये तस्वीर हमारी छवि खराब करने के लिये साझा की जा रही हैं। वायरल तस्वीर में मेरा बेटा मेरे साथ मौजूद है। यह तस्वीर हमने पिछले साल अक्टूबर में इंफाल में आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम के समय ली थी। मैंने इस पोस्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है।“

तस्वीर में वह अपने बेटे के साथ दिख रहे हैं जो पिछले साल अक्टूबर में इंफाल में आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान ली गई थी। उन्होंने हमें यह भी बताया कि उनके द्वारा पुलिस शिकायत विवरण के साथ यही स्पष्टीकरण अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट किया गया है। आप उनके उस पोस्ट को नीचे देख सकते है। इस पोस्ट में उन्होंने एफ.आई.आर की तस्वीर भी पोस्ट की है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमने देखा कि मणिपुर पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि भाजपा नेता और उनके बेटे की तस्वीर गलत दावे के साथ वायरल हो रही है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि यह खबर गलत है और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। इस तस्वीर में दिख रहे शख्स मणिपुर भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष चिदानंद सिंह और उनके बेटे सचिनंद सिंह की है। वे मणिपुर घटना के आरोपी नहीं है। 

Title:मणिपुर भाजपा के नेता चिदानंद सिंह और उनके बेटे की फोटो को वायरल वीडियो में महिला के साथ हुई घटना का आरोपी बताया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

25 minutes ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

25 minutes ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

22 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

22 hours ago