False

अयोध्या में “दीपोत्सव” कार्यक्रम के लिए १.३३ करोड़ रुपये खर्च हुए है |

फोटो क्रेडिट – फर्स्ट पोस्ट/ न्यूज़ १८ 

२९ अक्टूबर २०१९ को “Vijay Pratap Singh” नामक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट किया, इस पोस्ट में लिखा गया है कि “अगर खबरों की मानें तो अयोध्या दीपोत्सव पर 6 लाख दीये जलाए गए और लगभग 133 करोड़ रुपये खर्च हुए | कुछ घंटों के पूरे आयोजन की प्रति दीया कीमत लगभग 2217/- रुपये | एक बार पुनः दीपावली, गौवर्धन पूजा, भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं |” 

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम के लिए 133 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है जिसके चलते इस राशी से ६ लाख दीये जलाए गये जिसका यह सीधा मतलब होता है कि एक दीया लगभग २२१७ रूपये को खरीदा गया है | 

फेसबुक पोस्ट  

इस पोस्ट को अलग अलग कथन के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है |

फेसबुक पोस्ट 

फेसबुक पोस्ट 

जब गूगल पर इस मुद्दे के बारे में खोज की गई, तो हमने पाया गया कि प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसियों ने भी यही खबर प्रकाशित की है |

टाइम्स ट्रेवल- टाइम्स ऑफ़ इंडिया आर्काइव लिंक
ए.बी.पी न्यूज़ आर्काइव लिंक
फर्स्ट पोस्ट आर्काइव लिंक
इंडियन एक्सप्रेस आर्काइव लिंक
द क्विंट आर्काइव लिंक
लाइव हिंदुस्तान आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि….

जाँच की शुरुआत हमने उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर “दीपोत्सव” से जुडी प्रेस रिलीज की दूंढ कर की, परिणाम से हमने पाया कि “दीपोत्सव” के आयोजन के लिए अनुमानित धनराशि का विवरण २२ अक्टूबर २०१९ की प्रेस विज्ञप्ति में था | प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने “दीपोत्सव” कार्यक्रम की लागत लगभग १३२.७० लाख रुपये (लगभग १.३३ करोड़ रुपये) होने का अनुमान लगाया है | यहाँ स्पष्ट रूप से दीपोत्सव का अनुमानित लागत १३२.७० लाख रुपये (लगभग १.३३ करोड़ रुपये) लिखा गया है ना की १३३ करोड़ रुपये | जैसा कि देखा जा सकता है, यह आंकड़ा “लाख” में लिखा गया था, लेकिन इसे  “करोड़” में अनुमानित करते हुए व्यापक रूप से गलत तरीके से रिपोर्ट किया गया है |

इसके पश्चात हमने उत्तर प्रदेश का बजट लिस्ट ढूँढा,  इस वर्ष के यूपी बजट में, पर्यटन विभाग अनुभाग में, यह देखा जा सकता है कि सरकार ने पिछले वर्ष के “दीपोत्सव”  कार्यक्रम की लागत का अनुमान ५० लाख रुपये लिखा था लेकिन बाद में इसे संशोधित कर ४६ लाख रुपये लिखा गया है |  इस वर्ष के बजट में, यह देखा जा सकता है कि “दीपोत्सव” कार्यक्रम के लिए सरकार ने अनुमानित लागत १०० लाख रुपये (१ करोड़ रुपये) पकड़ा था | 

ANI UP द्वारा किये गये ट्वीट के अनुसार “दीपोत्सव” में ५.५ लाख दीये जलाये गये थे | 

आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | उत्तर प्रदेश के अयोध्या में “दीपोत्सव” कार्यक्रम के अनुमानित लागत १.३३ करोड़ रुपये थी जिसे गलत तरीके से १३३ करोड़ रुपये का आंकड़ा बताकर फैलाया जा रहा है |

Title:अयोध्या में “दीपोत्सव” कार्यक्रम के लिए १.३३ करोड़ रुपये खर्च हुए है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

14 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

14 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago