इंडिया टुडे की कवर पेज़ पर मणिपुर हिंसा मामले में छपी मोदी की तस्वीर एडिटेड व फ़र्ज़ी है।

वायरल तस्वीर एडिटेड है, जबकि मूल तस्वीर में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह की तस्वीर छपी है। मणिपुर में मैतेई समुदाय और कुकी समुदाय के बीच झड़प 3 मई, 2023 को शुरू हुईं, जिसके बाद 19 जुलाई को एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें मणिपुर में पुरुषों की भीड़ द्वारा दो महिलाओं को […]

Continue Reading

असंबंधित तस्वीर को मणिपुर वायरल वीडियो आरोपियों के समर्थन में रैली के नाम से शेयर किया गया है।

यह तस्वीर 29 जुलाई को मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित नार्को-आतंकवाद के खिलाफ एक विरोध रैली की है। एक विशाल रैली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का दावा है कि यह मणिपुर में मैतेई समुदाय द्वारा दो कुकी महिलाओं के यौन उत्पीड़न और परेड के मामले […]

Continue Reading

भोजपुरी फिल्म के दृश्य को नागालैंड में दिन दहाड़े अपहरण का मामला बताकर शेयर किया गया है।

नागालैंड के दीमापुर में एक पत्रकार के अपहरण के फ़िल्मी दृश्य को वास्तविक घटना के नाम से फैलाया जा रहा है। एक टीवी रिपोर्टर के दिन दहाड़े अपहरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है। जिसको शेयर करते हुए सोशल मीडिया उपयोगकर्ता देश में महिलाओं की सुरक्षा को […]

Continue Reading

असम में दिखे तेंदुए के वीडियो को मुंबई का बताकर किया वायरल।

2022 में असम के जोरहट जिले दिखे गये तेंदुए के वीडियो को वर्तमान में मुंबई के गोरेगांव का बताकर वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ कांटेदार तार की बाड़ पर कूदता है और एक चौपहिया वाहन पर हमला करता है। यूजर्स का दावा है […]

Continue Reading

2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए पहचान पत्र और स्पेशल फॉर्म भरने की कोई ज़रूरत नहीं।

2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए किसी ग्राहक को बैंक में किसी भी तरह के पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। 19 मई को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की कि उसने ₹2000 के नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला किया है। आरबीआई के परिपत्र ने बैंकों को तत्काल प्रभाव […]

Continue Reading

क्या कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीफ खाने में कुछ गलत नहीं है?

इस वीडियो में दिग्विजय सिंह सावरकर के बयान के बारे में बता रहे थे और अपनी राय नहीं दे रहे थे| कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें बीफ (गौ मांस) खाने पर कमेंट करते […]

Continue Reading

ऋतिक रोशन का इमरान खान के प्रति समर्थन जताने का एडिटेड वीडियो हुआ वायरल।

यह वीडियो एडिटेड मनगढ़ंत है, ऋतिक रोशन ने इमरान खान का कोई समर्थन नहीं किया। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का कथित तौर पर पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रति समर्थन व्यक्त करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऋतिक रोशन को यह कहते हुए सुना जा सकता है […]

Continue Reading

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भटकल में पाकिस्तानी झंडा नहीं लहराया गया।

वीडियो में दिख रहा हरा झंडा पाकिस्तानी झंडा नहीं बल्कि एक धार्मिक झंडा था, जबकि जश्न के दौरान भगवा झंडा नहीं हटाया गया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी ने 135 सीटों की शानदार जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जीत हासिल की। बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा क्योंकि वह […]

Continue Reading

मणिपुर में गौ हत्या के पुराने वीडियो को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के जश्न के नाम से किया वायरल।

इस घटना का 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के जीत के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के दावे फैलाए जा रहे है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे कर्नाटक में कांग्रेस […]

Continue Reading

वीडियो में केरल के हिन्दू महिलाओं को छेड़छाड़ करने पर मुस्लिम व्यक्ति को पीटते हुए नहीं दिखाया गया है।

वीडियो में महिलाओं को गंदी भाषा और छेड़छाड़ के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई करते हुए नहीं दिखाया गया है। इस मामले का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं का एक समूह एक व्यक्ति को उसकी कार से खींचकर उसकी पिटाई कर रहा है। […]

Continue Reading

बंगाल का एक पुराना वीडियो कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के रूप में वायरल|

इस वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो 2022 पश्चिम बंगाल से है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से फ़ैल रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कर्नाटक में गुलबर्गा नॉर्थ का है, जहां कांग्रेस […]

Continue Reading

2017 में उत्तर प्रदेश में हुए छेड़छाड़ के मामले को पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया गया।

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2017 में हुई घटना का है। इसका पश्चिम बंगाल से कोई संबंध नहीं है। लड़कों के एक समूह द्वारा दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा […]

Continue Reading

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का वीडियो भ्रामक और अधुरा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे असल में पोडियम में भाषण देने जाने के लिए खड़े थे।  कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल किया जा रहा है। इस रैली में हम मंच पर राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता को खड़े […]

Continue Reading

CLIPPED VIDEO-पीएम् मोदी ने नहीं कहा कि भाजपा मतलब अधिक दंगे और हिंसा|

वायरल वीडियो अधुरा है, मूल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का मतलब पूजा और पर्वों को मनाने की खुली स्वतंत्रता दी जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का एक 16 सेकंड का वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमे प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि “आप याद रखिए, यूपी […]

Continue Reading

2019 में लोक सभा चुनाव में बरामद किये गये नकदी के वीडियो को कर्नाटक चुनाव से जोड़कर किया वायरल।

वायरल वीडियो में अप्रैल 2019 को आईटी विभाग की छापेमारी के बाद शिवमोग्गा के रास्ते में एक वाहन से नकदी बरामदगी की घटना दिखाई गई है। राज्य कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक में जम कर चुनाव प्रचार किया गया। सोशल मीडिया पर भी कर्नाटक […]

Continue Reading

यह तस्वीर मणिपुर में मेइती महिला की हत्या और बलात्कार नहीं दिखाती है; तस्वीर पुरानी और असंबंधित है।

यह तस्वीर 2022 की है, जिसमें मथुरा की ऑनर किलिंग की घटना दिखाई गई है। इसका मणिपुर में जारी हिंसा से कोई संबंध नहीं है। मणिपुर में गैर-आदिवासी मीतेई लोगों और ईसाई जनजातियों, कुकी और नागाओं के बीच चल रहे जातीय संघर्ष के परिणामस्वरूप राज्य में बहुत अधिक हिंसा जारी है। 3 मई 2023 को भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य […]

Continue Reading

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस की भारी जीत दिखाने वाला NDTV का पोल फर्जी है। 

कर्नाटक के पोल ट्रैकर के नाम से NDTV का फर्जी ओपिनियन पोल भ्रामक दावे के साथ वायरल। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ता “ओपिनियन पोल” के एक ग्राफिक को शेयर कर रहे हैं, जिसे कथित तौर पर NDTV द्वारा संकलित किया गया है। इस ग्राफ़िक कार्ड में देख सकते है कि कांग्रेस आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में […]

Continue Reading

डीके शिवकुमार के अस्थिर चलने का पुराना वीडियो कर्नाटक चुनाव से जोड़कर किया वायरल।

वायरल वीडियो पुराना है और इसका कर्नाटक में आनेवाले विधान सभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, डीके शिवकुमार का कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान अस्थिर तरीके से चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा है कि,नेता आगामी कर्नाटक विधानसभा […]

Continue Reading

अखिलेश यादव ने सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश में 2000 मस्जिदें बनाने का वादा नहीं किया; ग्राफ़िक कार्ड फेक है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता नासिर सलीम ने हमसे पुष्टि की कि वायरल ग्राफ़िक पोस्टर फेक है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के बयान वाला एक पोस्टर सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। इस ग्राफ़िक पोस्टर के साथ दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने चुनाव जीतने पर 2000 […]

Continue Reading

सीकर में मारपीट की घटना को कुछ अराजक तत्वों द्वारा नेक्रोफिलिया के नाम से जोड़कर फैलाया गया भ्रम और फर्जी खबर है ।

सीकर पुलिस ने स्पष्ट किया कि ‘एशियानेट न्यूज हिंदी’ की खबर झूठी है। सीकर में कोई भी दुष्कर्म का मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। राजस्थान के सीकर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसके दावे अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ के श्‍मशान घाट में एक महिला के अधजले शव […]

Continue Reading

2021 में बंगाल चुनाव के विरोध प्रदर्शन के कैंपेन को कर्नाटक चुनाव से जोड़कर किया वायरल

इस वीडियो का कर्नाटक इलेक्शन से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो 2021 में बंगाल चुनाव के समय का है| सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कई लोगों को हाथों में पोस्टर लिए हुए और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट न देने की अपील करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो इस दावे के […]

Continue Reading

कर्नाटक में पैसा बचाने के लिए ‘मोदी हटाओ’ का सुझाव देने वाले वायरल विज्ञापन एडिटेड है।

ये वीडियो सीएट टायर का 5 साल पुराना विज्ञापन है और इसका कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर कर्नाटक में आने वाले विधान सभा चुनाव से पहले एक विज्ञापन व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस विज्ञापन के माध्यम से कर्नाटक के […]

Continue Reading

अमेरिका में ईद की नमाज़ को रोकने वाली महिला के वीडियो को गलत सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल। 

वायरल वीडियो में दिख रही घटना वर्जिनिया से है जहाँ एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने शोर मचाया था। ये महिला हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है। ईद-उल-फितर के अवसर पर अमेरिका के वर्जीनिया में एक मस्जिद में नमाज़ को बाधित करते हुए  एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हो […]

Continue Reading

ये वीडियो स्वामी विवेकानंद का नहीं बल्कि स्वामी योगानंद का है।

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स स्वामी योगानंद हैं नाकि स्वामी विवेकानंद। सोशल मीडिया पर हिंदू भिक्षु को अपने शिष्यों के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलते हुए दिखाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है की यह स्वामी विवेकानंद के संयुक्त राज्य अमेरिका […]

Continue Reading

वायरल वीडियो असद अहमद के जनाज़े में शामिल लोगों का नहीं है! जाने सच

वायरल वीडियो लखनऊ में मौलाना राबे हसनी नदवी के अंतिम जनाज़े का है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारियों ने गुरुवार (13 अप्रैल 2023) को गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। असद और गुलाम दोनों उमेश पाल हत्याकांड में […]

Continue Reading

कैडबरी डेरी मिल्क के उत्पाद में “बीफ़” होने का दावा करने वाला ग्राफिक फर्जी है!

मोंडेलेज़ इंडिया के प्रवक्ता ने फैक्ट क्रेसेंडो से पुष्टि की कि भारत में कैडबरी डेरी मिल्क शाकाहारी उत्पाद है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ग्राफिक पोस्टर में दावा किया गया है कि कैडबरी डेरी मिल्क के सारे उत्पाद हिन्दुओं के लिए वर्जित है क्योंकि यह ‘बीफ (गौ मांस)’ से बना है। इस पोस्टर को शेयर […]

Continue Reading

तमिलनाडु में “गो बेक मोदी” ट्रेंड के नाम से वायरल हुए असंबंधित और एडिटेड तस्वीरें। 

वायरल तस्वीर एडिटेड और वर्तमान से असंबंधित है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 8 अप्रैल को चेन्नई का दौरा किया। प्रधानमंत्री के तमिलनाडु दौरे की पृष्ठभूमि में ट्विटर पर #GoBackModi ट्रेंड कर रहा है। इसके बीच, तीन तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही […]

Continue Reading

पुतिन के बौद्ध धर्म अपनाने की AI से बनी तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल।

वायरल हो रही तस्वीर को आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बनाया गया है। ये तस्वीर असली नहीं है। सोशल मीडिया पर दो तस्वीर वायरल हो रहे है जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बौद्ध भिक्षु के वेश में दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने बौद्ध धर्म अपना […]

Continue Reading

CLIPPED VIDEO- पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा के एजेंडे के बारे में नहीं बता रहे है।

वायरल वीडियो अधुरा है, मूल वीडियो में पीएम मोदी कांग्रेस के बारें में बात कर रहे थे नाकि भाजपा के बारें में। सोशल मीडिया पर अलग अलग समय पर कई राजनेताओं के आधे अधूरे बयान साझा कर लोगों के मन में भ्रम फैलाया जाता है। इसी क्रम में आज पीएम मोदी का एक 12 सेकंड […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल में राम नवमी के हिंसा के वीडियो को मध्य प्रदेश के खरगोन के नाम से किया वायरल।

यह वीडियो हावड़ा, पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोह के दौरान हिंसा का है जिसे गलत तरीके से मध्य प्रदेश के खरगोन का बताया गया हैं। बीतें गुरुवार को देशभर में रामनवमी के जुलूस में हिंसा और झड़प की कई घटनाएं सामने आई है, देश के अलग अलग राज्यों में काफी तनाव वाला माहौल था। इसी […]

Continue Reading

CLIPPED VIDEO- अशोक गहलोत वीडियो में अमृतपाल सिंह और खालिस्तान का समर्थन नहीं कर रहे थे|

ये वीडियो अधुरा है। मूल वीडियो में अशोक गहलोत ने खालिस्तान की मांग उठाने पर चिंता ज़ाहिर की है , नाकि खालिस्तान या अमृतपाल सिंह को समर्थन दिया है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। मगर देश में उसके बहाने सियासत पूरी तरह से जारी है। इस बीच सोशल […]

Continue Reading

हैदराबाद के पुराने वीडियो को महाराष्ट्र और गुजरात में राम नवमी में हुए झड़प के नाम से किया वायरल

वायरल वीडियो का गुजरात या महाराष्ट्र में राम नवमी के समय हुए दंगों से कोई संबंध नहीं है| ये वीडियो 2022 में हैदराबाद से है| महाराष्ट्र के छत्रपति सांभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में राम नवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक झड़पें  हुईं। दोनों समूहों के बीच झड़प के चलते वहां पुलिस की वैन को आग […]

Continue Reading

श्रीनगर में राम नवमी के शोभा यात्रा का वीडियो पाकिस्तान के नाम से वायरल।

यह वीडियो रामनवमी के मौके पर श्रीनगर में निकाली गई एक झांकी का है। ये वीडियो पाकिस्तान से नहीं है। गुरुवार को देशभर में रामनवमी के जुलूस में हिंसा और झड़प की कई घटनाएं सामने आई है, देश के अलग अलग राज्यों में काफी तनाव वाला माहौल था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शानदार शोभायात्रा […]

Continue Reading

हरियाणा में सड़क किनारे मिले पासपोर्ट का वीडियो वर्तमान में गुजरात से जोड़कर किया वायरल।

वायरल वीडियो 2018 में हरियाणा के सिरसा में हुए मामले का है। इसका गुजरात से कोई संबंध नहीं है। गुजरात के द्वारका में अवैध कब्जे को लेकर अतिक्रमण अभियान अभी भी शुरू है। अब तक 120 से ऊपर अवैध अतिक्रमण हटाए जा चुके है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा […]

Continue Reading

2021 को महाराष्ट्र में हुए प्रदर्शन के वीडियो को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जोड़कर किया वायरल

इस वीडियो का कर्नाटक में आने वाली विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो 2021 को महाराष्ट्र के हिंगोली से है।   कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव बेहद नज़दीक हैं, ऐसे में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मतदाताओं से समर्थन हासिल करने के लिए कर्नाटक में दौरे लगा रहे हैं। पिछले दो महीनों में, […]

Continue Reading

मेरठ में युवक के सर को गंजा करवाने का मामला जातिवादी हिंसा से संबंधित नहीं है।

वायरल वीडियो में दिख रही घटना दलित समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रहे जातिवादी हिंसा का नहीं है बल्कि दलित समुदाय के लोगों के बीच हुए मामले का है। सोशल मीडिया पर एक युवक को प्रतारित करते हुए वीडियो को काफी तेजी से फैलाया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को जमीन […]

Continue Reading

क्या इस वीडियो में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पंजाबी गाने में झूम रहे है?

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति उत्तर प्रदेश में रहनेवाले शिक्षक अजय शर्मा है नाकि राजस्थान में भाजपा पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी। डीजे फ्लोर पर “यार मेरा तितलियाँ वरगा” गाने पर झूमते हुए एक शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा […]

Continue Reading

यह 1994 की अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ कॉनमैन किरण पटेल नहीं है।

वायरल तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘ठग’ किरण पटेल नहीं बल्कि कैबिनेट मिनिस्टर किशन रेड्डी है। ‘ठग’ किरण पटेल के बारें में आये दिन नई – नई जानकारी सामने आ रही है, आपकी जानकारी के लिए बता दें  की किरण पटेल जम्मू-कश्मीर में पीएमओ का फर्जी अधिकारी बनकर जेड प्लस सुरक्षा का लाभ उठाया […]

Continue Reading

पीएम् मोदी के हाथ में ‘101 वेज़ टू सेव अडानी’ का किताब नहीं है; तस्वीर एडिटेड है.. 

मूल तस्वीर 2014 में गेटिंग इंडिया बैक ऑन ट्रैक-एक्शन एजेंडा फॉर रिफॉर्म” नाम की किताब लॉन्च के समय प्रधानमंत्री मोदी की है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें हम उन्हें एक किताब पढ़ते हुए देख सकते है। तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया जा […]

Continue Reading

क्या सना खान ने कहा कि वो दुआओं से प्रेग्नेंट हुईं? दैनिक जागरण का एडिटेड ग्राफ़िक कार्ड वायरल।

वायरल ग्राफ़िक को दैनिक जागरण न्यूज़ क्लिपिंग को एडिट करके बनाया गया था। सना खान ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की, जिसके बाद दैनिक जागरण द्वारा पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान की अपने पति अनस सैय्यद के साथ कथित रूप से प्रकाशित एक न्यूज़ क्लिप सोशल मीडिया पर साझा […]

Continue Reading

सऊदी अरब के वीडियो को तमिलनाडू में बिहारी मजदूरों पर हमले के नाम से वायरल।

वायरल वीडियो तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को पीटने का नहीं है बल्कि सऊदी अरब से है। सोशल मीडिया पर तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे अत्याचार के नाम से कई असंबंधित वीडियो लगातार गलत दावे के साथ फैलाए जा रहे है। इसी बीच, एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के ऊपर लोगों के बीच मारपीट का एक […]

Continue Reading

क्या अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे?

हाल ही में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी बागेश्वर धाम दर्शन के लिए नहीं गये थे। मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ दिन पहले मुंबई के मीरा रोड इलाके में ‘दरबार’ लगाया था। इस दरबार के चलते सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के एक वीडियो को शेयर करते […]

Continue Reading

2021 में बांग्लादेश में हुए विरोध के वीडियो को बंगाल में मुसलमानों द्वारा सेना के काफिले पर हमले के नाम से वायरल।

वायरल वीडियो 2021 में भारत के प्रधानमंत्री मोदी के बांग्लादेश दौरे के समय किये गये विरोध प्रदर्शन का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को लाठियों के साथ एक रक्षा बल के वाहन में बाधा डालते हुए दिखाया गया है, जिन्होंने बदले में यह […]

Continue Reading

2022 में वडोदरा में दलित युवक पर हमले के वीडियो को हिंदुओं द्वारा ईसाई व्यक्ति पर हमले के रूप में किया वायरल

ये मामला हिंदू व्यक्तियों द्वारा एक ईसाई व्यक्ति को पीटने का नहीं है बल्कि 2022 गुजरात में हिन्दू समुदाय के समूह के बीच हुए झड़प का है|  सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कई लोग एक दूसरे व्यक्ति को बेरहमी से लाठी और बेल्ट से पीटते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर […]

Continue Reading

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी भाजपा में शामिल नहीं हुए है!

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने हमें स्पष्ट किया है कि दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी भाजपा में शामिल नहीं हुए है।  दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी को माला पहनाते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में […]

Continue Reading

2020 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना के तस्वीर को अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटना के नाम से वायरल।

ये तस्वीर अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर का नहीं बल्कि 2020 में जम्मू और कश्मीर से है। भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार, 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पश्चिम मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद कई मीडिया आर्गेनाइजेशन और सोशल मीडिया यूजर ने एक […]

Continue Reading

CLIPPED VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं कहा की वे पढ़े लिखे नहीं है। वीडियो अधुरा है।

मूल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी अपनी शिक्षा के बारें में पूरी जानकारी देते है। वायरल वीडियो को काटकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर नेताओं के आधे अधूरे बयानों के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जाता है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को […]

Continue Reading

2018 से बेंगलुरु के वीडियो को तमिलनाडु में बिहारी मजदूर पर हो रहे अत्याचार के नाम से वायरल।

ये वीडियो तमिलनाडू से नहीं बल्कि 2018 में बेंगलुरु में एक राऊडी शीटर द्वारा युवक पर किये गये हमले का है। तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर अत्याचारों की ख़बरों के बीच सोशल मीडिया पर तरह तरह के असंबंधित वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हम […]

Continue Reading

लिज़ ट्रस के बयान को एडिट कर भारत के बारें में अपमानजनक बयान के नाम से किया वायरल।

वायरल तस्वीर एडिटेड है; ओरिजिनल तस्वीर में यूके की पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस अपनी इस्तीफा देने की बात कर रही थी। यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस द्वारा कथित रूप से कहा गया एक बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर करते […]

Continue Reading

25 लाख रुपये का फर्जी केबीसी लॉटरी का मैसेज फिर से वायरल।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल संदेश एक स्कैम है जो व्यक्तिगत जानकारी या पैसे के लिए निर्दोष लोगों को निशाना बना रहा है। एक नया दिन और एक नया व्हाट्सएप घोटाला फिर से चर्चा में है। इस बार एक पुराना व्हाट्सएप स्कैम फिर से घूम रहा है। सोशल मीडिया पर स्कैमर्स एक […]

Continue Reading