Political

क्या दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी कह रहे है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का काम तमाम कर दिया?

इस वीडियो में दिवंगत अटल बिहारी मोदी सरकार के बारे में ऐसा नहीं कह रहे है। यह वीडियो वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव के समय का है। यह वीडियो अधूरा है, वे इंदिरा गांधी सरकार के बारे में कह रहे है।

दिवंगत भाजपा नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें ये कहते हुये सुन सकते है कि सरकार ने काम तमाम कर दिया है, देश की एकता खतरे में पड़ गयी है। राजनीति का पराधिकरण हुआ है। नौकरशाही और पुलिस का राजनितीकरण किया गया है। हर लोकतांत्रित संस्था का विरोध किया गया है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर आंच आयी हुई है। गवरनरों को लोकतंत्र को एजेंट बना दिया गया है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी यह सब मोदी सरकार के लिये कह रहे है।  

वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, “मोदी ने देश का काम तमाम कर दिया: अटल बिहारी वाजपेई।”

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें इसका मूल वीडियो प्रसार भारती आर्काइव्स के चैनल पर 4 अप्रैल 2019 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 1984 आम चुनाव प्रसारण। 

आर्काइव लिंक

इस वीडियो को देखने पर आप समझ जायेंगे  कि अटल बिहारी वाजपेयी केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर और हर चुनाव में उनके द्वारा किये गये वादों पर सवाल उठा रहे हैं। इसके मूल वीडियो को देखने पर हमने पाया कि वे कह रहे है कि 1980 में कांग्रेस ने एक नारा लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार देंगे जो काम करके दिखायेगी। काम करने के बजाय सरकार ने काम तमाम कर दिया। देश की एकता खतरें में पड़ गयी है। राजनीति का पराधिकरण हुआ है। नौकरशाही और पुलिस का राजनितीकरण किया गया है। हर लोकतांत्रित संस्था का विरोध किया गया है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर आंच आयी हुई है। गवरनरों को लोकतंत्र को एजेंट बना दिया गया है।

इससे हम कह सकते है कि इस वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी उस समय केंद्र में मौजूद कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार के बारे में बात कर रहे है। चूंकि ये वीडियो 1984 का है, ज़ाहिर सी बात है कि वे मोदी सरकार के बारे में बात नहीं कर रहे है। मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आयी है। 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। अटल बिहारी वाजपेयी का यह वीडियो 1984 में हुये लोकसभा चुनाव के समय का है। ज़ाहिर सी बात है कि इस वीडियो में वे मोदी सरकार के बारे में बात नहीं कर रहे है। 

Title:क्या दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी कह रहे है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का काम तमाम कर दिया?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

20 minutes ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

32 minutes ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

35 minutes ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

2 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

24 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago