Political

CLIPPED VIDEO- अशोक गहलोत वीडियो में अमृतपाल सिंह और खालिस्तान का समर्थन नहीं कर रहे थे|

ये वीडियो अधुरा है। मूल वीडियो में अशोक गहलोत ने खालिस्तान की मांग उठाने पर चिंता ज़ाहिर की है , नाकि खालिस्तान या अमृतपाल सिंह को समर्थन दिया है।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। मगर देश में उसके बहाने सियासत पूरी तरह से जारी है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक 10 सेकंड का वीडियो क्लिप तेज़ी से प्रचारित किया जा रहा है। जिसको साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि अशोक गहलोत ने अलगाववादी खालिस्तान आंदोलन की मांग करनेवाले वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

वायरल वीडियो में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते है कि “अमृतपाल सिंह बोल रहा है कि ये अगर हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं क्यूं नहीं बात करू खालिस्तान की, ये कितनी सटीक बात उसने कही है।”

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “अमृतपाल के खालिस्तान की सोच को सटीक बता रहे हैं,माइनो के मातहत,हिंदू-विरोधी और कलयुगी अशोक गहलोत इन्हीं के लोगों ने पहले भिंडरावाले को भी तैयार किया था जो बाद में भस्मासुर बन गया था।”

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने वायरल वीडियो के गूगल पर कीवर्ड सर्च करने से की, जिसके परिणाम में हमें 31 मार्च 2023 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। वायरल वीडियो के लम्बे वर्ज़न को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, सीएम अशोक गहलोत भरतपुर दौरे पर थे जब उन्होंने वीडियो में दिख रहा बयान दिया था। 

रिपोर्ट के अनुसार सीएम ने संबोधित करते हुए कहा- पंजाब में कोई नया आदमी आ गया है…अमृतपाल। वह कह रहा है कि अगर मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं करूं? उसकी हिम्मत देखिये आप। उसकी हिम्मत इसलिए हुई है, आप हिंदू राष्ट्र की बात कैसे कर सकते हो? आज धर्म के नाम पर लोगों को खुश करना आसान काम होता है। 

बिल्डिंग बनाने में समय लगता है और गिराना हो तो बुलडोजर भेज दो, जैसे योगी भेज रहे हैं। आप सोंच सकते हैं, तोड़ सकते हैं, लेकिन जोड़ना मुश्किल काम होता है। इसलिए अमृतपाल की हिम्मत हो गई बोलने की। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया।

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/said-in-the-meeting-bhagwat-modi-talk-about-hindu-nation-thats-why-amritpal-got-courage-131107002.html?media=1

इससे हम स्पष्ट हो सकते है कि वायरल वीडियो असल में अधुरा है और उससे मूल वीडियो के एक भाग को काटकर भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है। मूल वीडियो में अशोक गहलोत को यह कहते हुए सुन सकते है कि “अमृतपाल सिंह बोल रहा है कि ये अगर हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं क्यूं नहीं बात करू खालिस्तान की, ये कितनी सटीक बात उसने कही है। ये बहुत खतरनाक बात है देश के लिए। आज तक हिस्ट्री में पहली बार कोई बोल है कि हिन्दू राष्ट्र की बात करें तो मैं क्यूं न करू। कल दक्षिणी राज्य बोलने लग जाएंगे, दक्षिणी राज्य में 40-50 साल पहले ऐसी आवाज उठी थी, नई पीढ़ी को मालूम नहीं है। हमें चिंता करनी चाहिए मुल्क के भविष्य की।”

नीचे आप मूल वीडियो और वायरल वीडियो के बीच की तुलना देख सकते है।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो को अधुरा और भ्रामक पाया है। वायरल वीडियो में अशोक गहलोत खालिस्तान का समर्थन नहीं कर रहें बल्कि अशोक गहलोत खालिस्तान की मांग उठाने की बात पर चिंता ज़ाहिर कर रहे थे।

Title:CLIPPED VIDEO- अशोक गहलोत वीडियो में अमृतपाल सिंह और खालिस्तान का समर्थन नहीं कर रहे थे|

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

17 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

3 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago