Political

क्या वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर सच है?

\यह चित्र हमने फ्री प्रेस जर्नल से प्रतिनिधित्व के हेतु लिया है । इस चित्र का निचे दिए लेख के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है ।

२६ मई २०१९ को सत्य खबर नामक एक फेसबुक पेज ने एक विडियो पोस्ट किया | विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि अरुण जेटली के निधन की सूचना, बीजेपी हरियाणा ने कहा स्वस्थ है वित्तमंत्री |” विडियो सत्य खबर द्वारा प्रकाशित एक न्यूज़ बुलेटिन है | बुलेटिन में लिखा गया है कि “देश के लिए दुख की बड़ी खबर, भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली का हुआ निधन | हार्ट अटैक से हुआ उनका देहांत |” सोशल मीडिया पर भी अरुण जेटली के निधन की खबर और श्रद्धांजलि देने के मैसेज वायरल हो रहे हैं | फैक्ट चेक किये जाने तक यह पोस्ट लगभग ४०० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |

आर्काइव लिंक  

भारत के वित्तमंत्री के निधन का खबर और मीडिया में कहीं भी इस बात का ज़िक्र नहीं होना, यह बात कुछ अटपटी सी लगती है | इसीलिए हमने सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने ट्विटर पर अलग अलग कीवर्ड्स बनाकर इस खबर को ढूँढने से की | हमें भारत सरकार के प्रवक्ता और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल शितांशु कर ने रविवार शाम (२६ मई २०१९) को किया ट्वीट मिला | इस ट्वीट में उन्होंने अरुण जेटली के निधन की खबरों को झूठा और आधारहीन बताया है | उन्होंने मीडिया को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है |

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात हमें २६ मई २०१९ को भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता द्वारा किया गया ट्वीट मिला | उन्होंने अरुण जेटली के साथ हुई मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की | उन्होंने लिखा, ‘आज दोपहर अरुण जेटली से मिला और उन्हें पश्चिम बंगाल की जानकारी दी | अपनी किताब की एक प्रति भी उन्हें भेंट की |”

आर्काइव लिंक

अरुण जेटली के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ३० मई २०१९ को १२ बजकर ४९ मिनट पर जगन मोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए ट्वीट किया गया |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | अरुण जेटली के निधन की खबर एक अफवाह है | वे स्वस्थ है | हम उनकी लम्बी व स्वस्थ उम्र की कामना करते है और लोगों को ऐसी अफवाहों को शेयर करने से पहले सच जानने की सलाह देते है |

Title:क्या वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर सच है?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

1 day ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

1 day ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

1 day ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

1 day ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

3 days ago