Political

सपा कार्यकर्ता के आग में झुलस जाने का पुराना वीडियो वायरल…

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के नेता का आग लगाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कपड़ों में आग लगने के बाद खुद को आग से बचाते हुए एक शख्स को देखा जा सकता है।वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि  सपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने गए थे लेकिन खुद ही जल गए।

 वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ये सपा वाले मोदी का पुतला फूकने गए थे खुद ही पुतला बन गया कानपुर की घटना

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया।परिणाम में वायरल वीडियो हमें  NTM News  रिपोर्ट पर  मिली।यहां पर वायरल वीडियो के साथ  रिपोर्ट  10 मार्च 2022 को अपलोड किया गया था। इससे ये साफ है कि वीडियो हाल का नहीं है।

प्रकाशित खबर के अनुसार यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के दौरान भाजपा की जीत से निराश होकर सपा नेता नरेंद्र सिंह ने लखनऊ में विधानसभा गेट-1 के सामने भाजपा कार्यालय के निकट आत्मदाह का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच में आगे  हमें India Today की रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाती हुई वीडियो और तस्वीरें थीं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की हार से दुःखी कानपुर के रहने वाले नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने खुद को आग के हवाले कर दिया था।

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की हार से दुखी होकर नरेंद्र ने विधानसभा इमारत के सामने खुद को आग के  हवाले कर दिया था।  घटना के बाद पुलिस ने उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने बीजेपी पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।  रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये घटना चुनाव मतगणना वाले दिन यानि 10 मार्च 2022 को हुई थी। निम्न में खबर देखें।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के हमने पाया कि , वायरल वीडियो मार्च 2022 का है, जब सपा नेता नरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के दौरान पार्टी की हार से निराश होकर लखनऊ में विधानसभा के गेट-1 के सामने भाजपा कार्यालय के निकट खुद को आग लगा ली थी। उसी वीडियो को हाल का बता कर शेयर किया जा रहा है।

Title:सपा कार्यकर्ता के आग में झुलस जाने का पुराना वीडियो वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

भारत पर पाकिस्तान के हमले का सबूत मांगने पर पाकिस्तान में महिला की पिटाई का फर्जी दावा वायरल…

भारत पर हमले का सबूत मांगने पर पाकिस्तानी महिला की पिटाई का दावा झूठा है,…

16 hours ago

2025 सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के नतीजे में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के फेल होने का फर्जी दावा वायरल….

रेहान वाड्रा 2020 में लंदन से पॉलिटिक साइंस के विषय में स्नातक कर चुके हैं,…

16 hours ago

बांग्लादेश में तोड़े गए रिक्शे के वीडियो को भारत का बताते हुए  वायरल..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  एक बुलडोजर एक रिक्शे को…

2 days ago

जनवरी 2025 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग के बाद का ड्रोन व्यू, पाकिस्तान पर हुए ड्रोन अटैक के दावे से वायरल…

पाकिस्तान पर हुए ड्रोन हमले के बाद के हालात को दिखाने के दावे से अमेरिका…

2 days ago

मुंबई में हुई मॉक ड्रिल के वीडियो को आतंकी की गिरफ्तारी का बता वायरल…

भारत और पाकिस्तान 10 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध विराम रोकने के…

2 days ago