False

गाजियाबाद की फैक्ट्री में तेंदुआ घुसने का दावा गलत, असल में वीडियो तेलंगाना का है…..

गाजियाबाद लाल कुआं के पास स्थीत फैक्ट्री में तेंदुआ घुसने का दावा गलत है। वीडियो 2022 का है। वीडियो तेलंगाना के हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड फैक्ट्री है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक फैक्ट्री में तेंदुआ घुस गया है। तेंदुआ घुसने की खबर ने लोगों में हड़कंप मचा दी। वायरल वीडियो में एक फैक्ट्री जैसी जगह में तेंदुआ कुछ लोगों पर हमले करता नजर आ रहा है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- गाजियाबाद लाल कुआं के पास फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ।।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को अलग-अलग कीफ्रेम्स में तोड़ा। फिर मिले तस्वीरों का हमने रवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें तेलंगाना टुडे का एक रिपोर्ट मिला। 17  दिसंबर 2022 को प्रकाशित इस खबर में वायरल वीडियो अपलोड है।

खबर के मुताबिक 16 दिसंबर 2022 को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के गड्डा पोथारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड नाम एक की कंपनी में यह तेंदुआ घुस आया था। 

वहीं अन्य एक खबर द न्यूज मिनट के मुताबिक एक तेंदुआ 16 दिसंबर 2022 को संगारेड्डी जिले के गड्डा पोथारम औद्योगिक क्षेत्र में हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड सुविधा में भटक गया था। 

इस खबर को यहां, यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है, जिसमें साफ कहा गया है कि यह वायरल वीडियो तेलंगाना के एक फैक्ट्री का है।  यह भी कहा गया कि पांच से छह साल के नर तेंदुए को हैदराबाद नेहरू जूलॉजिकल पार्क की दस सदस्यों की टीम ने चार घंटे के बाद पकड़ लिया था। और उसे बेहोश कर के हैदराबाद के ‘नेहरू जूलॉजिकल पार्क’ में शिफ्ट किया गया था। 

इंडियन एक्सप्रेस के वरिष्ठ विशेष संवाददाता बलजीत सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 17 दिसंबर 2022 को तेंदुए के पकड़े जाने के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कल रात  एक तेंदुआ भटककर तेलंगाना के संगारेड्डी में गड्डा पोथाराम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा कंपनी में आ गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है। तेंदुए को हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में ले जाया जा रहा है।

चार महीने पहले गाजियाबाद कोर्ट में घुसा था तेंदुआ –

करीब चार महिने पहले गाजियाबाद कोर्ट परिसर में एक तेंदुआ घुस गया था। तेंदुए ने पुरानी बिल्डिंग के पास एक वकील और जूता पॉलिश करने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति के कान पर झपट्टा मारा है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया । तेंदुआ घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली हो गए। हालफिलहाल में गाजियाबाद में तेंदुआ घुसने की कोई खबर हमें नहीं मिली। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। वायरल वीडियो  गाजियाबाद का नहीं बल्कि साल 2022 में तेलंगाना के हेटेरो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड फैक्ट्री की घटना है। 

Title:गाजियाबाद की फैक्ट्री में तेंदुआ घुसने का दावा गलत, असल में वीडियो तेलंगाना का है…..

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

14 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

14 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

14 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

16 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago