Missing Context

सोसाइटी में लोगों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने वाला वायरल वीडियो कानपुर का है महाराष्ट्र का नहीं।

महाराष्ट्र में वर्तमान विधान सभा चुनाव से जोड़ कर जय श्री राम के नारे लगाने वाला कानपुर का पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान किया जायेगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। जिसको जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक सोसाइटी का है जहां पर लोग अपने-अपने घर की बालकनी में खड़े हो कर जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। साथ ही सोसाइटी के लोगों से 20 तारीख को राष्ट्रवाद को ध्यान में रखते हुए वोट करने की अपील की जा रही है। यूजर्स वीडियो को हाल का समझ कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए शेयर कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि…

वीडियो महाराष्ट्र का है।। हिंदू जाग रहा है

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से ढूंढना शुरू किया। परिणाम में हमें एक फेसबुक पेज पर 17 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया यहीं वायरल वीडियो मिला। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था ‘ये सोसाइटी जय श्री राम के नारों से गूंज उठा’ इससे हमें इतना पता चला कि कम से कम वायरल वीडियो हाल का नहीं है।

थोड़ा और खोजने पर यहीं वीडियो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड बाँसखोह नाम के एक फेसबुक पेज पर भी शेयर किया हुआ मिला। कैप्शन के अनुसार यह वीडियो कानपुर में प्रभात फेरी निकाले जाने के समय का है।

पड़ताल के दौरान हमने 15 फरवरी 2022 की तारीख में फेसबुक यूज़र के पेज पर इसी वीडियो को एक पोस्ट में शेयर किया हुआ देखा। बताया गया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिदिन होने वाली प्रभात फेरी का 14वां दिन था। पोस्ट में यह भी बताया गया था कि प्रभात फेरी कल्याणपुर के गौतम नगर के अंतर्गत नवशीलधाम सोसाइटी, विभिन्न अपार्टमेंट – रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट, कान्हा श्याम अपार्टमेंट, डिविनिटी होम अपार्टमेंट, गुलमोहर अपार्टमेंट, इंपीरियल हाइट अपार्टमेंट व इंदिरा नगर आदि जगहों पर निकाली गई थी।

फिर हमें Diviniti Homes, Kanpur नाम के फेसबुक पेज पर इसी कॉलोनी के कई वीडियो दिखे। इनमें वायरल वीडियो वाली इमारतें दिखाई देती है।

इससे संकेत लेकर हमारे द्वारा गूगल मैप पर जगह के बारे में पड़ताल की गई। यह पता चला कि कानपुर के कल्याणपुर के इंदिरानगर में डिविनिटी होम्स सोसाइटी स्थित है।

इसलिए हम कह सकते हैं कि कानपुर के 2022 के वीडियो को महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2024 का बताकर शेयर किया जा रहा है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच पश्चात हमने यह पाया कि कानपुर के 2022 के वीडियो को महाराष्ट्र में हाल के विधान सभा चुनाव से जोड़ कर फैलाया जा रहा है। वायरल वीडियो हाल का नहीं है।

Title:सोसाइटी में लोगों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने वाला वायरल वीडियो कानपुर का है महाराष्ट्र का नहीं।

Written By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

4 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

4 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago