False

क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने दिया था यह विवादित बयान? जानिये सच |

यह चित्र हमने Newsclick से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफ़ी साझा की जा रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि ‘नरेंद्र मोदी ने कहा है कि “हिन्दुओं का भरोसा जीतने के लिए मुस्लिमों किसानों को मरवाना जरूरी था” और अमित शाह ने कहा है कि “कभी नहीं बनेगा राम मंदिर” |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे मे दर्शाए चित्र को यांडेक्स मे ढूंढकर की, जिसमे हमने उपरोक्त चित्र से हूबहू दिखने वाले दो चित्र का ट्वीट मिला |

पहले ट्वीट मे लिखा है कि यह बात कांग्रेस द्वारा फैलाई हुई महज़ एक अफ़वाह है और असलियत मे मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि “मुसलमानों का भरोसा जीतने के लिए हिन्दुओं पर गोलियां चलाना ज़रूरी था |”

TwitterPost | ArchivedLink

इस हैडलाइन से जब हमने गूगल मे ढूँढा तो हमें कई समाचार पत्रिकाओं द्वारा प्रकाशित खबरें मिली |

नवभारत टाइम्स द्वारा दिए गए ख़बर में यह साफ़ लिखा था कि मुलायम सिंह यादव ने यह बात कही थी |

NavbharattimesPost | ArchivedLink

इस ख़बर से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त दावे मे दर्शाया गया नरेंद्र मोदी द्वारा यह वक्तव्य किया जाना, यह बात ग़लत है | यह बात दरअसल मुलायम सिंह यादव ने कही थी | इस सन्दर्भ में हमें ७ फ़रवरी २०१४ को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित ख़बर भी मिली, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

AmarujalaPost

इस संशोधन के वक़्त हमें एक ट्वीट भी मिली, जिसमे मुलायम सिंह यादव के साथ साथ उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाये चित्र का एक और वर्णन मिला |

TwitterPost | ArchivedLink

इस ट्वीट मे उपरोक्त पोस्ट से समान दिखने वाला पत्रिका का चित्र था, मगर अमित शाह की जगह अखिलेश यादव का नाम लिखा था |

इसके बाद हमने दावे अनुसार अखिलेश यादव द्वारा बोला गया वाक्य “कभी नहीं बनने देंगे राम मंदिर” हैडलाइन को गूगल मे ढूँढा तो हमें हिंदी न्यूज़18 द्वारा दी गयी ख़बर मिली |

ख़बरों में अखिलेश यादव द्वारा ओमपाल सिंह नेहरा को बर्खास्त करने की बात तो पता चली मगर कहीं भी उपरोक्त दावा नहीं मिला |

Hindi.news18Post | ArchivedLink

जब गूगल मे हमने अमित शाह द्वारा कहा गया उपरोक्त दावा “कभी नहीं बनेगा राम मंदिर” ढूँढा तो हमें भास्कर द्वारा किया गया फैक्ट मिला जिसमे उपरोक्त पोस्ट को ग़लत ख़बर बोलकर ख़ारिज किया है |

BhaskarPost | ArchivedLink

इन बातों से इस बात की पुष्टि ज़रूर होती है कि दावे के अनुसार अमित शाह ने ऐसी कोई बात नहीं कही है, मगर समाचार पत्रिका के दर्शाये गए दोनों मे से कोई भी वर्णन हमें नहीं मिले |  

निष्कर्ष : ग़लत

हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दोनों दावे ग़लत है | ना ही अमित शाह ने कहा है “कभी नहीं बनेगा राम मंदिर |” और ना ही नरेंद्र मोदी ने यह कहा कि “हिन्दुओं का भरोसा जीतने के लिए मुस्लिमों किसानों को मरवाना जरूरी था |” नरेंद्र मोदी वाला दावा मुलायम सिंह यादव द्वारा किया गया वक्तव्य था और अमित शाह ने भी ऐसी कोई बात नहीं कही थी |

Title:क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने दिया था यह विवादित बयान? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

गेटवे ऑफ इंडिया पर टकराती लहरों का 4 साल पुराना वीडियो वायरल; जानिए सच

मुंबई शहर इस समय भारी मानसूनी बारिश से जूझ रहा है। पिछले पाँच दिनों में…

1 hour ago

2022 में पश्चिम बंगाल में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के पुराने वीडियो को हाल का बताकर वायरल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर…

7 hours ago

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ के दौरान असम का पुराना वीडियो हालिया दावे से भ्रामक रूप में वायरल…

बिहार में जारी राहुल गांधी की यात्रा से जोड़ कर उनके पुराने वीडियो को साझा…

7 hours ago

हिमाचल में बादल फटने की घटना का वीडियो उत्तरकाशी के धराली के नाम पर वायरल…

फैक्ट क्रेसेंडो को इस घटना पर स्पष्टीकरण मिला है कि वायरल वीडियो के साथ किया…

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत के डॉग शेल्टर के नाम पर इराक का वीडियो वायरल….

11 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने  दिल्ली  के आवारा कुत्तों को उठाकर…

2 days ago

BJP के चुनाव चिह्न वाले दुपट्टे को पहन कर प्रेस वार्ता करते मुख्य चुनाव आयुक्त की एडिटेड तस्वीर फेक दावे से वायरल…

मुख्य चुनाव आयुक्त वायरल तस्वीर एडिटेड और फर्जी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी…

2 days ago