
१९ नवंबर २०१९ को “Yogi Adityanath” नामक फेसबुक पेज ने एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “इसे कहते हैं श्रद्धा.. अंबानी परिवार ने दिया राम मंदिर निर्माण हेतु 500 करोड़ रुपए ! जय श्री राम |” इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुकेश अम्बानी के साथ देख सकते है | इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि मुकेश अम्बानी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ५०० करोड़ रुपये दानस्वरूप दिये है |
अनुसंधान से पता चलता है…
जाँच की शुरुआत की शुरुआत में हमने इस तस्वीर का स्क्रीनग्रैब लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने के की, जिसके परिणाम से हमें पता चला कि यह तस्वीर २०१७ से है | इसी तस्वीर को हिंदी दैनिक जागरण ने २३ दिसंबर, २०१७ के एक लेख में प्रकाशित किया था | खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन फरवरी २०१८ में किया गया था और यह बैठक मुंबई में आयोजित की गई थी |
इसके आलावा हमें २२ दिसंबर २०१७ को योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा प्रकाशित ट्वीट मिला, जिसमे लिखा गया है कि “आज मुम्बई में आयोजित रोड शो के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री मुकेश अम्बानी जी ने भेंट की |” इस ट्वीट में हम वायरल तस्वीर को देख सकते है |
इसके पश्चात हमने गूगल पर खोजा कि क्या अंबानी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ५०० करोड़ रुपयों का दान किया है या नही, परिणाम से हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जो इस तरह के दान की पुष्टि करती हो | अगर अंबानी ने सच में ऐसा दान किया होता, तो मीडिया में निश्चित रूप से इसकी सूचना दी जाती |
इसके पश्चात हमने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता से संपर्क किया जिन्होंने इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि
“यह एक पुरानी तस्वीर है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक मुलाकात के दौरान खिंची गयी थी | तस्वीर में दिखाई दे रहा फूलों का गुलदस्ता एक भेट के तौर पर मुकेश अम्बानी जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को दिया था | सोशल मीडिया पर चल रही खबर कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए मुकेश अम्बानी जी द्वारा पैसों का दान किया गया है महज एक अफवाह है | अम्बानी जी ने ऐसा कोई दान नही किया है | सोशल मीडिया पर वायरल दावे गलत है |”
इसके बाद हमने राम मंदिर के निर्माण के बारें में जानकरी प्राप्त करने की कोशिश की, परिणाम से हमने पाया कि अपने अयोध्या राम मंदिर-मस्जिद फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट स्थापित करने का निर्देश दिया है और केंद्र सरकार को अभी उस ट्रस्ट को स्थापित करना बाकी है |
अयोध्या राम मंदिर-मस्जिद का फैसला
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | मुकेश अम्बानी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ५०० करोड़ रुपये दान नही किया है, यह केवल एक अफवाह है |

Title:क्या राम मंदिर के निर्माण के लिए अम्बानी ने ५०० करोड़ रुपये दान किया? जानिए सच |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
