क्या सच में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमित शाह के पैर छुए? पड़ताल में पूरा पढ़ें सच

Altered Political

पिछले कुछ महीनों से विपक्ष आरोप लगा रहा है कि चुनाव आयोग कथित रूप से सत्ताधारी पार्टी को मतों की चोरी में मदद कर रहा है। इसी पृष्ठभूमि में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में उनके चरण छूने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है…

जिस देश में मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश गुप्ता  बीजेपी के चरणों में झुक रहा हो उस देश में निष्पक्ष चुनाव की आशा करते है। 

फेसबुक | आर्काइव्ह

अनुसंधान से पता चलता है कि…

रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि वायरल वीडियो एआई तकनीक से तैयार किया गया है।

‘कंटेंट गार्डन’ नाम की वेबसाइट के न्यूज़ सेक्शन में वायरल वीडियो जैसा एक फोटो मिला। फोटो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, सहकारी संस्थाओं द्वारा जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 8 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में अमित शाह का ज्ञानेश कुमार की ओर से सम्मान किया गया था।

नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में आप इस कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें देख सकते हैं:


‘कृषि जागरण’ नामक यूट्यूब चैनल ने 9 नवंबर 2023 को कार्यक्रम का पूरा वीडियो अपलोड किया था। वीडियो के 00:38 सेकंड पर अमित शाह दीप प्रज्वलित करते हुए ज्ञानेश कुमार से सम्मान ग्रहण करने का आग्रह करते हैं। https://youtu.be/qYYJMSRHIX4?si=deJirenvzz_JUWYn&t=38

उपलब्ध फोटो और वीडियो में कहीं भी ज्ञानेश कुमार को अमित शाह के चरण छूते हुए नहीं दिखाया गया है।

ध्यान देने वाली बात है कि इस कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेश कुमार सहकार मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 19 फरवरी 2025 को मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाला। अधिक जानकारी यहाँ और यहाँ पढ़ें।

निष्कर्ष

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अमित शाह के चरणों में नहीं झुके। एआई से बनाया गया है वायरल वीडियो।

Avatar

Title:क्या सच में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमित शाह के पैर छुए? पड़ताल में पूरा पढ़ें सच

Fact Check By: Sagar Rawate 

Result: Altered

Leave a Reply