
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिख रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बेंगलुरु में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- बैंगलोर में पब्लिक ने वोट चोरों के खिलाफ भारत बंद आंदोलन
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया । परिणाम में वायरल वीडियो हमें अंपायर ‘रिचर्ड केटलबरो’ के फेसबुक अकाउंट पर मिला। वीडियो को 7 जून 2025 को शेयर किया गया था। वीडियो को आरसीबी की परेड का बताया गया है। यहां पर ये साफ है कि वीडियो हाल का नहीं है।
अधिक सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें ‘@Hemanthkumar1998’ नाम के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो को 5 जून 2025 को अपलोड किया गया था। यहां पर इसे विधान सौधा (विधानसभा) का बताया गया, जहां आरसीबी टीम के फैंस की भीड़ देखने को मिली थी।
पड़ताल में हमें ‘दैनिक भास्कर’ की वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली। इस खबर के अनुसार ये कर्नाटक विधानसभा भवन के बाहर मौजूद भीड़ का वीडियो है।
हमने वायरल वीडियो और हमें मिली खबर में तस्वीर को लेकर विश्लेषण किया। जिससे ये साफ है कि वीडियो कर्नाटक विधानसभा भवन के बाहर मौजूद भीड़ का ही है।

वहीं अमर उजाला में वायरल वीडियो से जुड़ी खबर प्रकाशित है। रिपोर्ट के अनुसार “बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2025 खिताब जीतने की खुशी में विट्री परेड निकाली गई। इस दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, 33 घायल हुए थे।

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें निम्न में देखें।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सड़क पर लोगों की भीड़ का वीडिया ‘वोट चोरी’ आंदोलन से सम्बंधित नहीं है। यह वीडियो जून 2025 में आईपीएल में जीत के बाद बेंगलुरु में हुई आरसीबी की विजय परेड का है।
Title:आरसीबी की विजय परेड का वीडियो बेंगलुरु में ‘वोट चोरी’ आंदोलन का बताकर वायरल…
Fact Check By: Sarita SamalResult: False


