१२ जुलाई २०१९ को We Love Siliguri नामक एक फेसबुक पेज ने एक विडियो पोस्ट की | विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “भारी वर्षा के कारण वहाँ से भूस्खलन हो रहा है और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 29 वीं माइल, NH 10 पर बोल्डर किस तरह से चलती कार पर गिरते हैं, इसलिए इस मार्ग से बचे और सुरक्षित रहने के साथ सतर्क रहें” | एक पहाड़ के किनारे लुढ़कते हुए एक विशाल बोल्डर से चलती कार को दिखाते हुए एक वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय महामार्ग १० (NH10) पर हुई है जो भारत – बांग्लादेश सीमा को सिलीगुड़ी से गंगटोक तक जोड़ता है | राष्टीय महामार्ग १० पर २९ मील पश्चिम बंगाल में कलिम्पोंग जिले में स्थित है और यह सड़क सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल को गंगटोक, सिक्किम से जोड़ती है | इस क्षेत्र में भूस्खलन होने का खतरा है जो वीडियो वायरल होने के प्राथमिक कारणों में से एक है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस विडियो को लगभग ९५० व्यूज मिल चुकी है |
क्या वास्तव में यह विडियो राष्ट्रिय राजमार्ग १० में हुई घटना का वर्णन किया जा रहा है? हमने इस विडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की |
संशोधन से पता चलता है कि..
जांच की शुरुआत हमने गूगल पर “Boulders fall on moving car” कीवर्ड्स सर्च करने से की | परिणाम से हमें यूट्यूब पर प्रकाशित विडियो मिला | यह विडियो १६ अक्टूबर २०१८ को चीनी मीडिया सीजीटीएन द्वारा अपलोड किया गया था | विडियो के विवरण में लिखा गया है कि “एक कार एक बोल्डर से टकरा गई थी जो एक पहाड़ से लुढ़क गई थी | कार ने एक ३६० स्पिन किया और अधिक चट्टानें गिरने से इंजन से धुआं निकलने लगा | स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना प्रकृति का कार्य था और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था |” विडियो में दी गई जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना ३ अक्टूबर २०१८ को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, चीन में हुई थ |
इसके पश्चात हमने इस विडियो में दिखाई गई दुर्घटना से जुडी खबरों को ढूँढा | परिणाम से हमें डेली मेल द्वारा प्रकाशित खबर मिली | इस खबर में विडियो का उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि दक्षिण-पश्चिम चीन में एक पहाड़ी सड़क के साथ यात्रा करने वाली एक कार अचानक रॉक स्लाइड के दौरान लगभग कुचल गई थी |
निष्कर्ष : तथ्यों के जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | चीन में एक पहाड़ से लुढ़कते हुए एक विशाल बोल्डर से चलती कार को टक्कर मारता हुआ यह वीडियो गलत दावे के साथ साझा करते हुए कहा जा रहा है कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग १० पर हुई थी |
Title:क्या इस विडियो में राष्ट्रिय राजमार्ग १० में हुई घटना का वर्णन किया जा रहा है?
Fact Check By: Aavya RayResult: False
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में…
वायरल वीडियो में चीन में एक पार्किंग स्थल पर लगी आग की घटना को दिखाया…
बिल्डिंग में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा…
सोशल मीडिया पर विमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा…
12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट एक हादसे का शिकार हो गई थी।…
मेक्सिको के डीजल प्लांट में लगी आग के पुराने वीडियो को ईरान पर इजरायल के…