वेनेजुएला के पुराने विमान हादसे का वीडियो अजित पवार के विमान हादसे के रूप में वायरल…

False Political

अजित पवार के विमान हादसे का नहीं है वीडियो वेनेजुएला का है।

अभी हाल में ही में 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के सीएम अजित पवार की बारामती में एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना से जोड़ते है कई वीडियो वायरल किए गए जिनको बारामती विमान हादसे का बताकर फैलाया गया। इसी बीच तेजी से वायरल एक वीडियो में एक प्लेन को जमीन पर गिरते और उसे क्रैश होते हुए दिखाया गया है। इसे साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो उसी बारामती विमान हादसे का है, जिसमें अजित पवार की मौत हो गई। वायरल वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है…

आज सुबह महाराष्ट्र में प्लेन क्रेश में डिप्टी सीएम अजित पंवार सहित 6 लोगों का दुखद निधन।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जाँच की शुरुआत में वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को लेकर रिवर्स सर्च किया। परिणाम में हमें न्यूज9 लाइव के यूट्यूब चैनल पर 23 अक्टूबर 2025 को अपलोड की गई एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें वायरल वीडियो को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। जबकि रिपोर्ट के अनुसार,यह वीडियो वेनेजुएला में हुए एक भयानक विमान हादसे का है जब ताचिरा के पैरामिल्लो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद पाइपर शेयेन जेट क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में विमान सवार दो लोगों जोस बोर्टोने और जुआन माल्डोनाडो की मौत हो गई थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट के यूट्यूब चैनल पर 23 अक्टूबर 2025 को अपलोड वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, “चौंकाने वाले फुटेज में वह पल कैद हो गया जब वेनेजुएला के पैरामिलो एयरपोर्ट पर एक पाइपर PA-31T1 चेयेन I टेकऑफ के दौरान कंट्रोल से बाहर होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। अधिकारियों का कहना है कि इस भयानक हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई, जिसकी वजह टायर फटना हो सकता है। मामले की जांच चल रही है।“

23 अक्टूबर 2025 को Etimes के यूट्यूब चैनल पर हमें वायरल वीडियो शेयर किया हुआ मिला। विवरण के अनुसार, वायरल वीडियो को वेनेजुएला के पारामिल्लो एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एक छोटे पाइपर शेयेन-I प्लेन के क्रैश का ही बताया गया है।

और खोज करने पर हमें ‘द मिरर ‘ और ‘मनी कंट्रोल‘ की 23 अक्टूबर 2025 की खबरें मिलीं, जिनमें वायरल फुटेज को दर्शया गया है। पता चलता है कि यह घटना वेनेजुएला के पुएर्टो कैबेलो (Puerto Cabello) के ‘बार्टोलोमे सालोम एयरपोर्ट’ की है, जब 23 अक्टूबर 2025 को एक निजी विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, और सवार चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी।

दावे से संबंधित खोज करने पर हमें सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय, महाराष्ट्र की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट किया हुआ मिला, जिसमें वायरल वीडियो की स्पष्टता पर ट्वीट करते हुए बताया गया है कि वीडियो अजित पवार के विमान हादसे का नहीं है। DGIPR की तरफ से लिखा गया है, “सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, जिसे महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के प्लेन क्रैश का बताया जा रहा है, फेक है। यह वीडियो 28 जनवरी, 2026 को बारामती में हुए एक्सीडेंट का नहीं है, बल्कि अक्टूबर 2025 में वेनेजुएला में हुए एक पुराने प्लेन क्रैश का है। ‘पाइपर PA-31T1 चेयेन’ एयरक्राफ्ट वेनेजुएला के पैरामिलो एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते समय क्रैश हो गया था। इसका वीडियो अब गलत कॉन्टेक्स्ट के साथ शेयर किया जा रहा है।”

इसलिए हम कह सकते हैं कि वायरल वीडियो के साथ अजित पवार के विमान हादसे से जोड़कर किया गया दावा भ्रामक है।  

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से पता चलता है कि वायरल वीडियो का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कोई संबंध नहीं है। बारामती में हुए विमान हादसे के नाम पर वेनेजुएला के विमान दुर्घटना का वीडियो भ्रामक दावे से साझा किया जा रहा है।

Avatar

Title:वेनेजुएला के पुराने विमान हादसे का वीडियो अजित पवार के विमान हादसे के रूप में वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False

Leave a Reply