ट्रेन पर पत्थर मारते बच्चे का ये वीडियो बांग्लादेश का है,भारत का नहीं,  फर्जी सांप्रदायिक दावे से वायरल…

Communal Misleading

सोशल मीडिया पर कुछ बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्चों को ट्रेन पर चढ़ते, ऊपर- नीचे करते देख सकते हैं। वहीं, एक बच्चे को ट्रेन पर पत्थर मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारत का है। जहां कुछ मुस्लिम बच्चे ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- खतरा पाकिस्तानी सेना से नहीं है | खतरा है भारत में ही बैठे मजहबी विचारों से |

https://vimeo.com/1156759729?share=copy&fl=sv&fe=ci

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के  तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो की खबर हमें  AL Amin Babukhali नाम के एक बांग्लादेशी फेसबुक अकाउंट पर मिला। यहां इसे 28 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में इसे कमलापुर का बताया गया है। कमलापुर, बांग्लादेश का एक बड़ा रेलवे स्टेशन है।

जांच में  फेसबुक पर मिले इस वीडियो को गौर से देखने पर साफ पता चलता है कि इसमें दिख रही ट्रेन भारत की नहीं है। मिसाल के तौर पर इसके इंजन पर बंगाली में लिखे शब्द नजर आते हैं। हालांकि ये साफ नहीं दिख रहे हैं। वहीं ट्रेन के डिब्बे पर ‘BR’ लिखा हुआ है जोकि बांग्लादेश रेलवे का संक्षिप्त रूप है और वहां की ट्रेनों पर लिखा होता है। साथ ही बंगाली में ‘Shovan’ और डिब्बे पर ‘..ter-City’ लिखा हुआ है। इससे अंदाजा लगता है कि ये एक Inter-City ट्रेन हो सकती है।

पड़ताल में आगे हमने  बांग्लादेश रेलवेज (बीआर) की तस्वीरों को सर्च किया। गेट्टी इमेजेज पर दी गई तस्वीरें वायरल वीडियो और बांग्लादेश के हवाले से मिले वीडियो से मिल खाती हैं। 

निम्न में हमने विश्लेषण किया है।

सर्च करने पर हमें पताचला कि Shovan’बांग्लादेशी ट्रेनों में ये एक तरह का डिब्बा होता है। इसमें आमने-सामने बैठने वाली सीटें होती हैं जो बेंच स्टाइल में बनी होती हैं। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, ये वीडियो भारत का नहीं, बांग्लादेश का है।

Avatar

Title:ट्रेन पर पत्थर मारते बच्चे का ये वीडियो बांग्लादेश का है,भारत का नहीं, फर्जी सांप्रदायिक दावे से वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply