क्या सचमुच मुंबई पुलिस ने लोखंडवाला में आतंकियों को गिरफ्तार किया? पढ़ें सच

Missing Context Political

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाकों से सभी स्तब्ध हैं । इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसी पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोगों को पुलिस हिरासत में ले जाती दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के लोखंडवाला का है और पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है…


“मुंबई के लोखंडवाला में कल दो आतंकी गिरफ्तार, ज्यादा से ज्यादा शेयर करें – 15/11/2025”

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने वायरल क्लिप का बैकग्राउंड ऑडियो सुना, जिसमें कहा गया है कि “यह असली नहीं है। यह दिखाया जा रहा है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है, ये सिर्फ पुलिस वाले हैं.” 

इससे स्पष्ट होता है कि वीडियो में दिख रही गिरफ्तारी वास्तविक नहीं है।

इसके बाद कीवर्ड सर्च में हमें फ्री प्रेस जर्नल का 16 नवंबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली,जिसमें वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था। 

रिपोर्ट में लिखा है कि “ओशिवरा पुलिस के अनुसार यह वीडियो मुंबई पुलिस द्वारा आतंकवादी हमले की प्रतिक्रिया का अभ्यास करने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल का है।”

इसी तरह क्विर्क रिपोर्ट नामक न्यूज़ प्लेटफॉर्म ने भी 17 नवंबर को वही वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए इसे मॉक ड्रिल बताया था।

विस्फोट के बाद सतर्कता

10 नवंबर को लाल किले के पास कार ब्लास्ट की घटना के बाद मुंबई और दिल्ली में सुरक्षा को लेकर कई मॉक ड्रिल आयोजित की गई थीं, जिनकी रिपोर्ट सामने आई थीं।

निष्कर्ष

तथ्यों के जांच से यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में यह वीडियो मुंबई के लोखंडवाला में पुलिस द्वारा किए गए मॉक ड्रिल का है, ना कि आतंकियों की गिरफ्तारी का।

Avatar

Title:क्या सचमुच मुंबई पुलिस ने लोखंडवाला में आतंकियों को गिरफ्तार किया? पढ़ें सच

Fact Check By: Sagar Rawate 

Result:Missing Context

Leave a Reply