क्या चेन्नई में एक आदमी ने उसकी बहन का बलात्कार करने वाले का गला काट दिया ? जानिये सच |

False National Social

१६ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Manoj Hindu’ नामक एक यूजर ने फेसबुक पर एक विडियो साझा किया है | विडियो मे एक आदमी हाथ में एक आदमी का सर पकड़े पुलिस थाने में जाते हुए दिख रहा है | पोस्ट मे यह दावा किया जा रहा है कि, “चेन्नई में बहन के साथ बलात्कार हुआ तो भाई ने बलात्कार करने वाले आरोपी का सर काट कर पुलिस स्टेशन ले गया, हर बलात्कारी के साथ यही होना चाहिए |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत सबसे पहले इस विडियो के स्क्रीनशॉट को यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढकर की | हमें मिले खोज के परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें ‘Zarpanews’ नामक एक वेबसाईट पर प्रकाशित १३ अक्टूबर २०१८ की एक ख़बर मिली | इस ख़बर अन्य भाषा मे होने की वजह से, हमने गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल कर इस वेबसाइट को अंग्रेजी मे परिवर्तित किया | इस पोस्ट के मुताबिक, चिक्काबगिलू नामक कर्नाटक के एक शहर में एक आदमी ने अपने ही बचपन के दोस्त का सिर धड़ से अलग कर दिया क्योंकि इसके दोस्त को उसकी माँ से एकतरफा प्यार हो गया था | ३ साल पहले की घटना के लिए इस युवक ने मौका मिलते ही बदला लिया |

ZarpanewsPost | ArchivedLink

इस संशोधन के बाद हमने गूगल मे ‘man killed his best friend karnataka’ की वर्ड्स से ढूंढा | हमें मिले खोज के परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

TOI, News18, NDTV, NewIndiaExpress जैसे कई समाचार वेबसाइट द्वारा हमें इस घटना पर प्रसारित ख़बरें मिली | यह घटना २९ सितम्बर २०१८ को कर्नाटक के मंड्या जिले में चिक्काबगिलू नामक गांव की है |

ख़बर के अनुसार उपरोक्त विडियो मे दिखने वाले आदमी का नाम पशुपति है और मृतक का नाम गिरीश है | ३ साल पहले गिरीश ने पशुपति की माँ के साथ दुष्कर्म का प्रयत्न किया था, मगर पशुपति के मुताबिक – गिरीश को उपयुक्त सजा नहीं मिली थी | तब से पशुपति ने ३ साल तक गिरीश को मारने की योजना बनायी, फिर मौका मिलते ही उसका गला धड़ से अलग कर दिया और अपने-आप को पुलिस के हवाले कर दिया | यह विडियो तब लिया गया है, जब पशुपति पुलिस थाने में गिरीश का कटा सिर लेकर अपने-आपको पुलिस के हवाले करने आया | पूरी ख़बरों को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

TOI | ArchivedLinkNews18 | ArchivedLink
NDTV | ArchivedLinkNewIndiaExpress | ArchivedLink

इस संशोधन से यह बात पुख्ता होती है कि यह घटना २०१८ को कर्नाटक के चिक्काबगिलू गांव की है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “चेन्नई में बहन के साथ बलात्कार हुआ तो भाई ने बलात्कार करने वाले आरोपी का सर काट कर पुलिस स्टेशन ले गया, हर बलात्कारी के साथ यही होना चाहिए |” ग़लत है | इस दावे मे दर्शाया गया विडियो कर्नाटक के चिक्काबगिलू गांव मे २०१८ को घटीत वारदात की है जहां एक आदमी ने उसकी माँ के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले बचपन के दोस्त का सिर धड़ से अलग कर दिया था |

Avatar

Title:क्या चेन्नई में एक आदमी ने उसकी बहन का बलात्कार करने वाले का गला काट दिया ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False