2025 सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के नतीजे में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के फेल होने का फर्जी दावा वायरल….

False Social

रेहान वाड्रा 2020 में लंदन से पॉलिटिक साइंस के विषय में स्नातक कर चुके हैं, 2025 सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के नतीजे में उनके फेल होने की बात बेबुनियाद है। 

अभी हाल ही में सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट घोषित हुए थें, जिसमें 88.39 फीसदी बच्चे पास हुए थें। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही टॉप करते हुए बाजी मारी थी। इसी संदर्भ से जोड़ कर सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि, प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि…

CBSE 12th के रिजल्ट मे प्रियंका वाड्रा का बेटा रेहान फेल हो गया। पूरे परिवार मे हड़कंप मच गया। पूरा परिवार मीटिंग मे बैठा जिसमें नानी सोनिया गांधी, मामा राहुल गांधी, राबर्ट और प्रियंका वाड्रा सब ने बेटे को डांटा डपटा और उसके पढ़ाई-लिखाई न करने की बात कही।रेहान सिर नीचा कर के सब सुनता रहा, वो कोई जवाब नही दे रहा था तो प्रियंका चिढ़ कर बोली -पढ़ाई लिखाई कुछ नही करी है तो ठीक है लेकिन सफाई मे कुछ तो बता कि फेल क्यों हुआ??रेहान ने सिर उठाया और हल्के से मुस्कुरा कर बोला -मैने तो बहुत मेहनत की थी लेकिन परीक्षक ने कापियां सही नही जांची और परीक्षक मेरिट होल्डर से मिल गया था।”वाड्राइन गुस्से मे बोली-बकवास मत कर अपने फेल होने का ठीकरा दूसरे पर मत फोड़।” “मामा, नानी और ममा आप भी तो चुनाव हारने के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग पर ही तो ठीकरा फोड़ती हो।”रेहान ने तल्खी से जवाब दिया। पूरी मीटिंग मे सन्नाटा खिंच गया।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि

हमने जांच की शुरुआत में रेहान वाड्रा के बारे में खोजना शुरू किया। परिणाम में हमें 2 नवंबर 2024 में प्रकाशित ज़ी भारत की रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया था कि रेहान वाड्रा ने दिल्ली, देहरादून और लंदन से पढ़ाई की। रेहान ने लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। यह भी बताया गया है कि, रेहान वाड्रा पेशे से इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं। रेहान वाड्रा ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी पहली सोलो एग्जिबहशन की थी। रेहान के वर्क में वन्यजीव और सड़क के अलावा कमर्शियल फोटोग्राफी भी शामिल है। रेहान कोलकाता में ‘द इंडिया स्टोरी’ में प्रदर्शनी कर चुके हैं।रेहान ने दिसंबर 2022 में ‘अनुमान’ नाम से दूसरा सोलो एग्जिबहशन आयोजित किया था।

और सर्च करने पर हमें आस्क केरला की वेबसाइट मिली। यहां पर भी रेहान वाड्रा के बारे में जानकारी को देखा जिसके मुताबिक, प्रियंका गांधी के बेटे का जन्म 29 जून 2000 को हुआ। इसके साथ ही यह भी बताया गया था कि रेहान की शिक्षा  दिल्ली, देहरादून और लंदन से हुई।

ipious नाम की एक वेबसाइट के अनुसार रेहान की माध्यमिक शिक्षा 2018 में पूरी हुई थी।

इसके बाद हमें न्यूज़ तक के यूट्यूब चैनल पर चर्चित चेहरा नाम से एक कार्यक्रम में रेहान वाड्रा के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसमें बताया गया है कि रेहान ने दून स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की।

एबीपी न्यूज़ के अनुसार 24 वर्षीय रेहान राजीव वाड्रा पेशे से एक विजुअल आर्टिस्ट और क्यूरेटर हैं। रेहान की रुचि वन्यजीव और सड़क से लेकर व्यावसायिक फोटोग्राफी में है। उन्होंने नई दिल्ली और मुंबई सहित कई अन्य शहरों में अपने काम की प्रदर्शनियां आयोजित की है।

हमें रेहान की वेबसाइट भी मिली, जिसमें उनकी फोटोग्राफी और प्रदर्शनी की झलक को दिखाया गया है। रेहान के इंस्टाग्राम अकॉउंट पर मौजूद जानकारी के अनुसार वो एक विजुअल आर्टिस्ट हैं।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। रेहान वाड्रा ने साल 2020 में लंदन के SOAS से स्नातक की पढ़ाई की थी। इसलिए रेहान का 2025 सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के नतीजे में फेल होने का झूठा दावा फैलाया गया है।

Avatar

Title:2025 सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के नतीजे में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के फेल होने का फर्जी दावा वायरल….

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *