भारत पर हमले का सबूत मांगने पर पाकिस्तानी महिला की पिटाई का दावा झूठा है, यह महिला एक ट्रांसजेंडर है और वीडियो भी ऑपरेशन सिंदूर से पहले का है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तानी क्षेत्र में कई आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इस एयर स्ट्राइक में भारत ने स्वदेशी आकाश मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का उम्दा प्रदर्शन किया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ 10 मई 2025 को ऑपरेशन बनयान-उन-मर्सोस नाम से जवाबी सैन्य अभियान की शुरुआत हुई। अब इसी संदर्भ से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला पर कुछ लोग हमला कर रहे हैं। महिला को बदहवास हो कर भागते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग उस महिला को जबरन गाड़ी में भी बिठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि, पाकिस्तान में इस महिला की इसलिए पिटाई कर दी गई क्यूंकि उसने भारत पर हुए हमले के सबूत मांग लिए। यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि…
एक पाकिस्तानी महिला ने भारत पर हुए स्ट्राइक्स का सबूत मांगा। जवाब में 6–7 पाकिस्तानी मर्दों ने उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें यहीं वीडियो 23 अप्रैल को एक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था कि यह घटना पाकिस्तान के पंजाब के वेहारी में हुई थी, जहां पर कुछ लोग एक ट्रांसजेंडर को अगवा कर उसे बुरी तरह प्रताड़ित करते और गोलियां चलाते दिखाई दिए थें।
https://www.instagram.com/reel/DIy5UHOtobn/?utm_source=ig_web_copy_link
मिली जानकारी की मदद से आगे और जांच करने पर हमें इस घटना की रिपोर्ट मिली, जिसे एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से 23 अप्रैल को प्रकाशित देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के वेहारी के दानीवाल इलाके में एक ट्रांसजेंडर महिला पर हथियारबंद लोगों ने हमला कियाथा, क्योंकि उसने उनका विरोध किया था। हमलावरों की पहचान राणा फूल, राणा मून और उनके साथियों के रूप में की गई, जिन्होंने उसे पीटा, उसके बाल काटे और उसे कार में अगवा करने का प्रयास किया। वे गोलियां चलाते हुए मौके से भाग गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद, संदिग्ध आतिफ और इमरान को हासिलपुर से और ताहिर जावेद को आरिफवाला से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामला दर्ज करने के बाद कानूनी कार्यवाही की रिपोर्ट बताई गई है।
हमें यहीं वीडियो पाकिस्तान के एक पत्रकार के एक्स अकाउंट पर 23 अप्रैल, 2025 को पोस्ट किया हुआ मिला। कैप्शन में (हिंदी में अनुवाद करने पर) लिखा हुआ था, “वेहारी में प्रभावशाली लोगों ने एक ट्रांसजेंडर महिला को सरेआम प्रताड़ित किया और पीटा। उसे कार में अगवा करने की कोशिश की। ट्रांसजेंडर महिला बड़ी मुश्किल से कार से निकलकर भागी। उसके आस-पास के लोग तमाशा देखते रहे”।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार खबरों में पीड़िता का नाम शहजादी बताया गया है। यह घटना तब हुई जब वो 23 अप्रैल को एक समारोह से लौट रही थीं, तब कुछ लड़कों ने उनके साथ जबरन छेड़छाड शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और फोन और पैसे छीन लिए।
आगे हमें इस घटना पर वेहारी पुलिस की तरफ से किया गया ट्वीट मिला। ट्वीट के अनुसार, 23 अप्रैल को तीनों आरोपियों ने शहजादी उर्फ रमजान को एक गली में प्रताड़ित किया और हवा में फायरिंग कर उसका अपहरण करने की कोशिश की, बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए स्पष्ट है कि वायरल वीडियो पुराना है और इसका भारत -पाक के बीच चल रहे हाल के तनाव से कोई संबंध नहीं है।
निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, वायरल वीडियो का भारत पर हुए हमले का सबूत मांगने पर पाकिस्तानी महिला की पिटाई से दावे से कोई संबंध नहीं है। असल में वीडियो तब का है जब वेहारी के दानेवाल में कुछ लोगों ने एक किन्नर के उनके साथ न चलने पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी और उसके अपहरण की कोशिश की थी। उसी वीडियो को हालिया संदर्भ से जोड़ कर फर्जी दावे से फैलाया जा रहा है।
Title:भारत पर पाकिस्तान के हमले का सबूत मांगने पर पाकिस्तान में महिला की पिटाई का फर्जी दावा वायरल…
Fact Check By: Priyanka SinhaResult: False
फैक्ट क्रेसेंडो को इस घटना पर स्पष्टीकरण मिला है कि वायरल वीडियो के साथ किया…
11 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को उठाकर…
मुख्य चुनाव आयुक्त वायरल तस्वीर एडिटेड और फर्जी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी…
नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने नहीं पीटा, वायरल वीडियो में दिख रही महिला कोई…
राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी…
पिछले दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का…