
एक वीडियो वायरल है जिसमें, कुछ पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल के लोग मिलकर दो युवकों को पकड़कर डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मार खा रहे लोगों ने सीएम योगी को काले झंडे दिखाए थे इसलिए यूपी पुलिस ने इन्हें ऐसे सबक सिखाया।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यूपी में नेपाल समझ रखा योगी बाबा की पुलिस ने डेंटिंग पेंटिंग कर दिया

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें एक फेसबुक पेज पर मिला। 9 सितंबर 2018 को राजस्थान के हनुमानगढ़ के एक पत्रकार परदीप पाल ने इस वीडियो को शेयर किया था।

ये वीडियो उन्होंने ही शूट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने बताया था कि ये घटना हनुमानगढ़ के हिसारिया हॉस्पिटल के पास की है। इस जगह से राज्य की तत्कालीन सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे का काफिला निकल रहा था।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें राजस्थान डेस्क की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो मौजूद है। खबर के अनुसार यूथ कांग्रेस के नेता रोहित स्वामी और एसएफआई के नासिर खान ने वसुंधरा राजे को काले झंडे दिखाए थे और इनके खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके चलते पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया था और जमकर पिटाई की थी। कुछ मीडियाकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए थे। इस मामले पर लोकल खबरें भी छपी थी।खबरों के मुताबिक, 2019 में राजस्थान हाईकोर्ट ने इसका संज्ञान भी लिया था।


स्पष्टीकरण के लिए हमने गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू से भी वायरल वीडियो के जगह का सर्च किया।जिससे ये साफ है कि वीडियो में दिख रही जगह हनुमानगढ़ में ही है। हमने वायरल वीडियो और गूगल मैप को विश्लेषण किया। जिससे ये साफ है कि वीडियो यूपी का नहीं है।

निष्कर्ष– तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, ये वीडियो न तो अभी का है और न ही यूपी का। 2018 का ये वीडियो राजस्थान के हनुमानगढ का है।
Title:राजस्थान में पुलिस की पिटाई का पुराना वीडियो यूपी का बताकर वायरल…
Fact Check By: Sarita SamalResult: False


