रैली के दौरान महिला नेता के साथ छेड़खानी के वीडियो को भारत और भाजपा का बता वायरल किया जा रहा है।

Altered Political

यह वीडियो भारत का नहीं पाकिस्तान का है। और इसमें दिख रहे नेता शेरी रेहमान और यूसुफ गिलानी है। 

भारत में इस महिने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इससे संबन्धित कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। हाल ही में एक वीडियो काफी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। उसमें आप चुनाव रैली में एक नेता को महिला नेता के साथ छेड़खानी करते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि ये भाजपा के नेता है। इस वीडियो में आप जय श्रीराम के नारे लगते हुये सुन सकते है। कहा जा रहा है कि एक तरफ भाजपा नेता जय श्री राम के नारे लगा रहे है और दुसरी तरफ महिला नेता को भी छेड़ रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “नारा जय श्रीराम का कारनामा आसाराम का शर्मनाक, महिला के सम्मान में भाजपा मैदान में।” 

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें वर्ष 2007 में यह वीडियो प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जनकारी में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहे नेता यूसुफ रज़ा गिलानी और शेरी रेहमान है। 

आर्काइव लिंक

इस बारे में और जाँच करने के लिये हमने गूगल पर और कीवर्ड सर्च किया। वहाँ हमें WN.com वेबसाइट पर भी यह वीडियो 20 अक्टूबर 2007 को पोस्ट किया हुआ है। उसमें भी यही बताया गया है कि ये दोनों रज़ा गिलानी और शेरी रेहमान है। जो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता है। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इन दोनों ही वीडियो में हमने जय श्रीराम की आवाज़ नहीं सुनी है।

आपको बता दें कि शेरी रहमान एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ, पत्रकार और पूर्व राजनयिक हैं जो 2015 से पाकिस्तान की सीनेट की सदस्य हैं। उन्होंने 2011 से 2013 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में कार्य किया। वह वर्तमान में जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लिये संघीय मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

दूसरी ओर यूसुफ रज़ा गिलानी भी एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ है। उन्होंने वर्ष 2008 से 2012 तक पाकिस्तान के 18वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। वह पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के एक अनुभवी हैं, और वर्तमान में इसके उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। 

इससे हम कह सकते है कि ये पाकिस्तानी नेता है। इसमें जय श्री राम की आवाज़ अलग से डाली गयी है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह भारत का नहीं पाकिस्तान का वीडियो है। इसमें जय श्रीराम की आवाज़ अलग से डाली गयी है। 

Avatar

Title:रैली के दौरान महिला नेता के साथ छेड़खानी के वीडियो को भारत और भाजपा का बता वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal 

Result: Altered