स्टॉक इमेज वेबसाइट पर उपलब्ध चाँद के वीडियो को चंद्रयान-3 द्वारा ओरिजिनल फुटेज से नाम से वायरल।

False International

शटरस्टॉक के वेबसाइट के वीडियो को चंद्रयान- 3 द्वारा खींची गयी ओरिजिनल वीडियो के नाम से शेयर किया जा रहा है। 

भारत के चंद्रयान-3  ने 23 अगस्त को विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इतिहास रच दिया है। इसी के ओरिजिनल फुटेज के साथ सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 को लेकर कई एडिटेड वीडियो और पुरानी तस्वीरें ओरिजिनल फुटेज के नाम से शेयर किया जा रहा है। इसी में चाँद के दृश्यों को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो चंद्रयान-3 द्वारा रिकॉर्ड किया गया है जिसमे हम चाँद के सतह की ओरिजिनल फुटेज देख सकते है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है “चाँद का फुटेज चंद्रयान-3 इसरो।”

फेसबुक पोस्टआर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने वायरल वीडियो को छोटे कीफ्रेम्स में तोड़ा और गूगल पर रिवर्स इमेज से किया जिसके परिणाम से हमें वायरल वीडियो यूट्यूब पर मिला। 10 जून 2023 को अपलोड किये गये इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “चंद्रमा की बनावट वाली सतह गति में क्लोज़-अप।” इस वीडियो पर हम स्टॉक इमेज “शटरस्टॉक” का वाटरमार्क देख सकते है। ये बात भी गौर करने वाली है कि यह वीडियो चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से एक महीने से अधिक समय पहले पोस्ट किया गया था, जो 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुआ था।

आगे उपरोक्त वीडियो को ध्यान में रखते हमने वायरल वीडियो को शटरस्टॉक के वेबसाइट पर ढूँढा जिसके परिणाम से हमें यहीं वीडियो मिला जिसके कैप्शन में लिखा गया है “चंद्रमा की बनावट वाली सतह गति में क्लोज़-अप। 3डी एनिमेशन. इस छवि के तत्व नासा द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं।” इस वीडियो के कांत्रिबुटर फ़्लैश मूवी है।

नीचे आप वायरल वीडियो और शटरस्टॉक पर उपलब्ध वीडियो के बीच की तुलना देख सकते है, जिससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो पुराना है और चंद्रयान-3 से कोई संबंध नहीं है।

इसके आलावा हमने ISRO द्वारा अपलोड की हुई तस्वीरें मिली। ट्विटर पर दिए गये कैप्शन में लिखा गया है कि “चंद्रयान-3 मिशन: लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 से दृश्य

17 अगस्त, 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद का वीडियो।” 

निष्कर्ष-

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करते हुए पाया है। वायरल वीडियो चंद्रयान-3 मिशन से संबंधित नहीं है। ये वीडियो चंद्रयान-3 लांच होने से काफी पहले से इन्टरनेट पर उपलब्ध है।

Avatar

Title:स्टॉक इमेज वेबसाइट पर उपलब्ध चाँद के वीडियो को चंद्रयान-3 द्वारा ओरिजिनल फुटेज से नाम से वायरल।

Written By: Drabanti Ghosh 

Result: False