खौफनाक बवंडर का यह वायरल वीडियो इलाहाबाद का नहीं 4 साल पुराना महाराष्ट्र का है।

False Social

सोशल मीडिया पर तालाब से बवंडर उठने का एक चौकाने वाली वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह बवंडर तालाब के पानी से आसमान को छूता नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह दृश्य 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में देखने को मिला था। जहां बादल को गंगा नदी से पानी खींचते हुए देखा गया। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- इलाहाबाद के संगम में गंगा से बादल पानी ले जाते हुए यह पहली बार हुआ है 25/07/2022 को हुआ अकल्पनीय अविश्वसनीय घटना कैमरे में कैद हुई आप भी प्रकृति का अद्भुत दृश्य देखें

फेसबुकआर्काइव 

वायरल वीडियो को फेसबुक पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसके कुछ अन्य लिंक यहां, यहां और यहां पर भी देख सकते है। 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

वायरल वीडियो के तस्वीर को रिवर्स इमेज करने पर वीडियो तस्वीर हमें एनडीटीवी पेज पर मिला। 10 जून 2018 में प्रकाशित इस खबर के मुताबिक यह नजारा महाराष्ट्र, पुणे के रणमाला गांव का बताया गया है। महाराष्ट्र में पहली बार यह बवंडर देखा गया था। 

ज़ी 24 कलाकी नामके एक महाराष्ट्र न्यूज चैनल पर भी 2018 को वायरल वीडियो की खबर प्रकाशित हुई है। 

मुंबई मिरर में प्रकाशित खबर के मुताबिक  महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में बवंडर जैसी स्थिति देखने को मिली थी। इस घटना के बाद अगले दिन सिटिजन साइंस (सीसीएस) की तीन सदस्यीय टीम बवंडर की जांच करने के लिए गांव में पहुंचे औऱ टीम ने 10 से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों और कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर लोगों से फोटो और वीडियो भी कलेक्ट किया था।

स्थानीय लोगों से इस बवंडर की तस्वीरें और अन्य जानकारी जुटाने के बाद अधिकारियों ने बताया था कि यह बवंडर लगभग 90 से लेकर 120 सेकंड तक था और 800 से लेकर 1000 मीटर तक की दूरी तय किया था। 

इसके अलवा यह खबर यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते हैं। इसके अलावा यह स्पष्ट किया गया है कि इस बवंडर से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट से यह साफ होता है कि वायरल वीडियो चार साल पुराना है और वीडियो इलाहाबाद का नहीं बल्कि महाराष्ट्र पुणे का है।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि बवंडर का यह हैरान कर जेने वाला नजारा इलाहाबाद का नहीं बल्कि चार साल पुराना महाराष्ट्र पुणे का है।

Avatar

Title:खौफनाक बवंडर का यह वायरल वीडियो इलाहाबाद का नहीं 4 साल पुराना महाराष्ट्र का है।

Fact Check By: Saritadevi Samal 

Result: False