Political

अरविंद केजरीवाल की खाना खाने की यह तस्वीर भगवंत सिंह मान की शादी की नहीं; जानिए सच

दिल्ली सचिवालय द्वारा 2018 में आयोजित हनुमान जयंती के भंडारे की यह तस्वीर है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की 7 जुलाई को शादी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के कई नेता शामिल हुये थे। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खाना खाते समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से साझा की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि, भगवंत मान की शादी में उन्होंने ऐसे खाना खाया।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “तस्वीर डायरेक्ट from भगवंत मान जी की शादी से।”(शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक


Read Also: क्या अमेरिका में सिटी बस पर डॉ. आंबेडकर और उनकी पत्नी की तस्वीर लगाई गई? जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने इस तस्वीर की जाँच गूगल पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यही तस्वीर 3 अप्रैल 2018 को आम आदमी पार्टी के ट्वीटर हैंडल पर शेयर की हुई मिली। इसके साथ तीन और तस्वीरें पोस्ट की गयी थी। इस ट्वीट में दी गयी जानकारी में बताया गया है कि दिल्ली के सचिवालय ने हनुमान जयंती का भंडारा आयोजित किया था और अरविंद केजरीवाल ने उसमें शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी, दिल्ली के फेसबुक पेज पर और भी तस्वीरें शेयर की हुई है। इस पोस्ट में दी गयी जानकारी में लिखा है कि इसमें अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत भी मौजूद है। इसमें ये भी बताया गया है कि ये तस्वीरें हनुमान जयंती के भंडारे की है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इन सबूतों से हम समझ सकते है कि यह तस्वीर पुरानी है।


Read Also: रैली में शराब बांटने का वायरल वीडियो पुराना; पीएम मोदी की रैली से नहीं  कोई संबंध 


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। यह तस्वीर पुरानी है। अरविंद केजरीवाल 2018 में हनुमान भंडारे में खाना खा रहे थे, ये तब की तस्वीर है। 

Title:अरविंद केजरीवाल की खाना खाने की यह तस्वीर भगवंत सिंह मान की शादी की नहीं; जानिए सच

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

21 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

21 hours ago

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

21 hours ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

21 hours ago