False

क्या दिल्ली के बीजेपी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर के दिल्ली सफरदरजंग एन्क्लेव के बंगले से मिला काला धन ? जानिये सच |

२१ मार्च २०१९ को साझा की गई एक फेसबुक पोस्ट को ५८,००० से भी ज़्यादा बार शेयर किया गया है | दावे के अनुसार बीजेपी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर के दिल्ली सफरदरजंग एन्क्लेव के बंगले पे छापा पड़ा और १३.६ करोड़ रुपये बरामद हुए |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink | ArchivedPost

तथ्यों की जांच:

हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे दिखाये जाने वाले विडियो से स्क्रीन शॉट लेकर यांडेक्स मे सर्च करने से की | स्क्रीन शॉट अपलोड करने पर हमें ग्रेटर कैलाश में २०१६ मे हुए एक छापे के बारे मे कई सारे लिंक्स मिले और इन लिंक्स मे दर्शाए चित्र उपरोक्त पोस्ट मे दिखाये जाने वाले विडियो से मेल खाते है |

जब हमने इन न्यूज़ चैनल के लिंक्स पर क्लिक किया तो हमें दिल्ली के ग्रेटर कैलाश मे हुए एक वकील के घर के छापे की ख़बर मिली |

१० दिसम्बर २०१६ की रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों ने ‘T&T Law Firm’ के प्रबंध भागीदार एवं दिल्ली मे वकील रोहित टंडन के ग्रेटर कैलाश वाली कोठी (R89, GK1) मे छापा मारा और क्राइम ब्रांच को लगभग १३.५ करोड़ रुपये उस घर में मिले | बरामद हुये करोड़ों रूपयों मे से लगभग २.६१ करोड़ के नए नोट और लगभग ११ करोड़ के नोटबंदी के पहले के पुराने नोट हासिल हुए | इस घटना पर क्राइम ब्रांच के Jt. C.P. रविन्द्र यादव ने साक्षात्कार भी दिया था |

रोहित टंडन का यह चित्र हमने IndiaToday से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

न्यूज़ चैनल्स के ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें |

Naidunia.jagran.comPost | ArchivedPost

Ndtv.com | Archived

Khabar.ndtv.comPost | Archivedlink

इसके अलावा ‘आजतक’ द्वारा प्रसारित ख़बर को नीचे देखिये |

इन ख़बरों में दिखाये जाने वाला छापा और उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया विडियो मेल खाता है |

इसके बाद हमने उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए चित्र की जांच की | राजीव चंद्रशेखर को गूगल इमेज मे ढूँढने पर नीचे दर्शाया चित्र मिला |

यह चित्र हमने TheHindu से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

जब हमने दोनों तस्वीरों की तुलना की तो पता चला कि उपरोक्त पोस्ट मे दिया गया चित्र राजीव चंद्रशेखर से बिलकुल मेल नहीं खाता है | इससे इस बात की पुष्टि होती है कि चित्र और विडियो दोनों के साथ राजीव चंद्रशेखर का कोई मेल नहीं है |

निष्कर्ष : ग़लत
तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि किया गया दावा ‘दिल्ली के बीजेपी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर के दिल्ली सफरदरजंग एन्क्लेव के बंगले पे छापा पड़ा ! वीडियो शेयर कर रहा हूं रूपये का गोदाम देखो और फैसला करो असली चोर भृष्टचारी कौन है…. शर्म करो संघियो ये है चौकीदारी|’ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे दिया गया विडियो १० दिसम्बर २०१६ मे दिल्ली के ग्रेटर कैलाश मे एक वकील के घर क्राइम ब्रांच द्वारा मारे गए छापे का है और चित्र भी राजीव चंद्रशेखर का नहीं है |

Title:क्या दिल्ली के बीजेपी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर के दिल्ली सफरदरजंग एन्क्लेव के बंगले से मिला काला धन ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन का वीडियो भाजपा नेता का बताकर वायरल…

पिछले दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का…

6 hours ago

देहरादून में आई बाढ़ का वीडियो को दिल्ली का बताकर  वायरल….

सोशल  मीडिया  पर बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो…

10 hours ago

चेन्नई हवाई अड्डे पर आई बाढ़ का पुराना वीडियो मुंबई के नाम पर वायरल…

वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य 2023 में चक्रवात मिचांग के कारण चेन्नई हवाई अड्डे…

10 hours ago

प्लास्टिक बैग्स से मरे कुत्तों के शव को निकालने का वियतनाम का वीडियो दिल्ली की घटना के दावे से वायरल…

दक्षिणी वियतनाम के का माऊ प्रांत में हुई एक घटना का वीडियो दिल्ली का बताया…

13 hours ago

DEEPFAKE: राष्ट्रपति जेलेंस्की का बेली डांस वाला वीडियो असली नहीं; जानिए सच

सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कथित तौर पर बेली डांस करते…

1 day ago