False

सबसे बड़ी खबर आज रात ही होगा पाक का सफाया, भारतीय सेना ने बॉर्डर पर तैनात की २४० टैंक | क्या यह सच है?

१५ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई अजब गजब की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन तथा खबर में यह कहा गया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात कर लिए है और उस रात ही पाकिस्तान का सफाया होने वाला है | हालाँकि १५ जनवरी की रात को तो पाकिस्तान का सफाया हो जाने की कोई खबर पढने या सुनने में नहीं आई है | मगर यह जानना जरुरी है की क्या वाकई में भारत ने बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात किये है ? जानते है इस खबर की सच्चाई |

ARCHIVE AJAB GAZAB

सबसे पहले देखते है यह खबर फेसबुक पर कितना असर जमा रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक खबर को काम की बात, लाइव न्यूज़ लाइव बिहार इन तीनों पेजेस पर ३१८०४ लाइक, ७९७  कमेंट्स, ७८५९ शेयर मिले है |

जो बात हैडलाइन में कही गई है वह खबर में भी दोहराई गई है |

संशोधन से यह पता चलता है की…
गूगल करने पर यह बात की कोई पुष्टि नहीं होती है की भारत ने पाकिस्तान की बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात कर दिए है | २४० तो क्या, एक भी टैंक की तैनाती की खबर की पुष्टि नहीं हो पाती है | इस विषय पर जो सबसे ताजा खबर गूगल पर है वो ३० दिसंबर २०१८ की लाइव मिन्ट की है जिसमे कहा गया है की पाकिस्तान द्वारा रशिया से ६०० टैंक ख़रीदे जाने की सम्भावना है | दूसरी ताजा खबर मिलती है वह है २२ जनवरी २०१७ की ट्रिब्यून की खबर है जिसमे कहा गया है की भारत पाकिस्तान की बॉर्डर पर ४६० मुख्य लड़ाकू टैंक तैनात करने के बारे में सोच रहा है | सर्च रिजल्ट नीचे देखे जा सकते है |

ARCHIVE LIVEMINT | ARCHIVE TRIBUNE
जांच का परिणाम :  इस संशोधन से ये स्पष्ट होता है भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर २४० टैंक तैनात किये जाने की कोई भी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है | अतः यह खबर गलत (FALSE) है |  

Title:सबसे बड़ी खबर आज रात ही होगा पाक का सफाया, भारतीय सेना ने बॉर्डर पर तैनात की २४० टैंक | क्या यह सच है?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में हुए एक प्रदर्शन का वीडियो नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे हालिया प्रदर्शन के दावे से वायरल…

प्रदर्शन की यह घटना नेपाल की नहीं बल्कि इंडोनेशिया की है, दावा फर्जी है। नेपाल…

20 hours ago

हिमाचल के सिरमौर में हुए भूस्खलन का पुराना वीडियो ऋषिकेश की हालिया घटना बताकर वायरल..

देश में बाढ़ और भूस्खलन की खबरों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश से नदियां…

20 hours ago

न राहुल गांधी, न प्रशांत किशोर; यह तो है महाराष्ट्र के बैलगाड़ी दौड़ की भीड़

इस वीडियो को अलग-अलग जगहों से जोड़कर भी गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर…

1 day ago

तेजस्वी को तेज प्रताप यादव ने नहीं बुलाया ‘नचानिया’, एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

तेज प्रताप यादव का नचनिया वाला यह बयान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए था,…

2 days ago

राजनाथ सिंह के 2024 के पुराने भाषण का अधूरा क्लिप हालिया वोट चोरी विवाद और राहुल गांधी से जोड़ कर वायरल…

2024 में दिए गए राजनाथ सिंह के चुनावी भाषण का पुराना वीडियो हालिया संदर्भ से…

2 days ago

बांग्लादेशी मस्जिद के लिए जमा चंदे का वीडियो पंजाब बाढ़ राहत के नाम से वायरल

पंजाब पिछले एक महीने से भयानक बाढ़ की चपेट में है। इसे पिछले कई दशकों…

2 days ago