False Headline

राहुल गाँधी ने पाकिस्तान को चेताया, २०१९ में कांग्रेस आ रही है, हद में रहो वर्ना नक़्शे पर भी नहीं रहोगे | क्या यह सच है?

२३ जनवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई न्यूज़ एक्सप्रेस की यह खबर फिर से साझा की जा रही है | हाल ही में हुए पुलवामा हमले के बाद यह पोस्ट काफी चर्चा में है | हैडलाइन में यह कहा गया है कि राहुल गाँधी ने पाकिस्तान को चेताया की २०१९ में कांग्रेस आ रही है, हद में रहो वर्ना नक़्शे पर भी नहीं रहोगे | हमने इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की |  

ARCHIVE NEWS EXPRESS


देखते है फेसबुक पर किसने और कितनी बार इस न्यूज़ को पोस्ट किया है | BJP मुक्त भारत ने जो पोस्ट की है उसपर ६५ कमेंट्स है तथा १६९४ बार शेयर की गई है |

ARCHIVE BJP मुक्त भारत

I SUPPORT RAHUL GANDHI की फेसबुक पोस्ट : ९७ शेअर

ARCHIVE I SUPPORT RAHUL GANDHI

किरण यादव की फेसबुक पोस्ट : ४२ शेअर

ARCHIVE KIRAN YADAV

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गाँधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में एक बयान दिया गया | वह बयान भी सुना जा सकता है |

ARCHIVE VIDEO

अब देखते है स्टोरी में क्या है…

पूरी खबर पढने व प्रेस कांफ्रेंस के विडियो का आंकलन करने के पश्चात यह पता चलता है कि राहुल गाँधी ने मीडिया से बात करते हुए वह बात बिलकुल नहीं कही जैसा की हैडलाइन में कहा गया है | असल में राहुल ने कहा कि वह चाहते है की पाकिस्तान के साथ भी बेहतर सम्बन्ध प्रस्थापित हो | पाकिस्तान अपनी हरकते सुधार ले | उन्हें सहिष्णुता बरतनी होगी | सो वास्तविक खबर में वह कहीं भी नहीं कहा गया जो कि हैडलाइन में कहा गया है की राहुल गाँधी ने पाकिस्तान को चेताया की २०१९ में कांग्रेस आ रही है, हद में रहो वर्ना नक़्शे पर भी नहीं रहोगे |

जांच का परिणाम :  इससे ये स्पष्ट होता है कि वास्तव में मीडिया से बात करते हुए राहुल गाँधी ने वह सब बातें नहीं की जो की खबर की हैडलाइन में कहा गया है | हैडलाइन में किया गया दावा गलत साबित होता है | अतः इस खबर का हैडलाइन गलत है |

Title: राहुल गाँधी ने पाकिस्तान को चेताया, २०१९ में कांग्रेस आ रही है, हद में रहो वर्ना नक़्शे पर भी नहीं रहोगे | क्या यह सच है?
Fact Check By: Rajesh Pillewar
Result: False Headline (यह शीर्षक गलत है)

Recent Posts

इंडोनेशिया में हुए एक प्रदर्शन का वीडियो नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे हालिया प्रदर्शन के दावे से वायरल…

प्रदर्शन की यह घटना नेपाल की नहीं बल्कि इंडोनेशिया की है, दावा फर्जी है। नेपाल…

3 hours ago

हिमाचल के सिरमौर में हुए भूस्खलन का पुराना वीडियो ऋषिकेश की हालिया घटना बताकर वायरल..

देश में बाढ़ और भूस्खलन की खबरों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश से नदियां…

3 hours ago

न राहुल गांधी, न प्रशांत किशोर; यह तो है महाराष्ट्र के बैलगाड़ी दौड़ की भीड़

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बार एनडीए…

17 hours ago

तेजस्वी को तेज प्रताप यादव ने नहीं बुलाया ‘नचानिया’, एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

तेज प्रताप यादव का नचनिया वाला यह बयान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए था,…

1 day ago

राजनाथ सिंह के 2024 के पुराने भाषण का अधूरा क्लिप हालिया वोट चोरी विवाद और राहुल गांधी से जोड़ कर वायरल…

2024 में दिए गए राजनाथ सिंह के चुनावी भाषण का पुराना वीडियो हालिया संदर्भ से…

1 day ago

बांग्लादेशी मस्जिद के लिए जमा चंदे का वीडियो पंजाब बाढ़ राहत के नाम से वायरल

पंजाब पिछले एक महीने से भयानक बाढ़ की चपेट में है। इसे पिछले कई दशकों…

2 days ago