False

क्या है 14 फरवरी का सच: क्या इस दिन भगत सिंह सहित इन जांबाज बहादुरों को सुनाई थी फांसी की सजा?

फेसबुक में हालही में एक पोस्ट काफ़ी साझा की जा रही है| पोस्ट में यह कहा जा रहा है कि शहीद भगत सिंह को १४ फ़रवरी १९३१ के दिन फांसी की सजा सुनाई थी / फांसी दी गयी थी |

सोशल मीडिया पर प्रचलित विविध कथन:  

ArchivedPost

ArchivedPost

पंजाबकेसरी ने भी यह बात को अपने समाचार में प्रकाशित किया हैं | पूरे समाचार को पढ़ने के लिये निचे दिये गये लिंक पे क्लिक करें |

Punjab-kesari | Archived Link

हमारे द्वारा किये गए तथ्यों के जांच का परिणाम:

पिछले कुछ सालों से ये प्रथा चली आ रही है कि, १४ फ़रवरी को यह कहा जाता है कि शहीद भगत सिंह व राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सज़ा सुनाई गयी थी | हमारे द्वारा तथ्यों के जांच में हमें ये पता चला कि, भगत सिंह व उनके साथियों को १४ फ़रवरी के दिन ना ही फांसी की सजा सुनाई थी और नहीं उन्हें फांसी दी गयी थी |

फांसी का दिनांक २३ मार्च १९३१ था | उनकें फांसी की सजा ७ ऑक्टोबर १९३० को दी गयी थी | १४ फ़रवरी १९३१ के दिन, मदन मोहन मालविया ने इरविन के सामने ‘मर्सी अपील’ किया था |

इसके पश्चात आप निचे दिए लिंक मे भी क्लिक कर इस बात की पुष्टि स्वयं कर सकतें हैं |

Wikipedia | Archived Link

यह चित्र शहीद भगत सिंह के मृत्यु दंड के फरमान का है |

यह चित्र शहीद भगत सिंह के मृत्यु प्रमाणपत्र का है |

द ट्रिब्यून’ ने भी २५ मार्च १९३१ को ऊपर दर्शाये गये आर्टिकल का प्रकाशन किया था |

कई न्यूस पोर्टल्स की तफ्तीश में भी इस बात की पुष्टि की गयी है |

TheQuint | Archived Link
TOI | Archived Link

निष्कर्ष:

गलत: यह दावा गलत है कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के फांसी की सजा या उनकी फांसी १४ फ़रवरी को हुई थी | उपरोक्त तथ्यों के आधार व विशलेषण पर हम कह सकतें हैं कि, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के उनकें फांसी की सजा ७ ऑक्टोबर १९३० को दी गयी थी | १४ फ़रवरी १९३१ के दिन, मदन मोहन मालविया ने इरविन के सामने ‘मर्सी अपील’ किया था, व फांसी का दिनांक २३ मार्च १९३१ था |

Title: क्या है 14 फरवरी का सच: क्या इस दिन भगत सिंह सहित इन जांबाज बहादुरों को सुनाई थी फांसी की सजा?
Fact Check By: Nita Rao
Result: False

Recent Posts

पेड़ से लटके लंगूर की पिटाई का सात साल पुराना वीडियो अब झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल….

लंगूर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…

10 hours ago

इंग्लैंड में लगी आग का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल हमले से जोड़कर वायरल…

सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर तेल अवीव पर किए गए हमले से जोड़कर…

1 day ago

ईरान पर अमेरिकी हमले का लाइव फुटेज बताकर AI वीडियो वायरल

अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए इजराइल-ईरान संघर्ष में उतर गया। इस पृष्ठभूमि में…

1 day ago

इराक पर अमेरिका के 22 साल पहले किये गए हमले का का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल के हालिया तनाव से जोड़ कर वायरल…

इजरायल पर ईरान के हमले का नहीं है वीडियो, इराक का पुराना वीडियो भ्रामक दावे…

1 day ago

नदी में बहती कार का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नदी के बीच कई सारी…

2 days ago